Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में DM-SP की उद्यमियों संग बैठक:सुरक्षा और समस्याओं पर चर्चा, त्वरित समाधान का दिया आश्वासन

    1 hour ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने अंबेडकर नगर में उद्यमियों और व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार उनकी सुरक्षा और संबंधित विषयों पर आयोजित की गई थी। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी सहित विद्युत, उद्योग और बैंकिंग विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने व्यापारी बंधुओं एवं उद्यमियों की विद्युत, राजस्व, मार्ग और सुरक्षा से संबंधित समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। जिलाधिकारी को अवगत कराया जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, पुलिस अधीक्षक अथवा सीधे जिलाधिकारी को अवगत कराया जा सकता है, जिसका त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने बताया कि व्यापारियों, उद्यमियों और आमजन की सुरक्षा सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने आगाह किया कि यदि किसी व्यापारी या उद्यमी पर अनुचित दबाव बनाया जाता है, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को दें। पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी उद्यमी अथवा व्यापारी को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी व्यापारियों एवं उद्यमियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के दबाव में न आएं और निडर होकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखें। अधिकारियों को तत्काल निर्देशित बैठक में प्राप्त समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के प्रतिनिधियों, पेट्रोल पंप संचालकों, टेक्सटाइल्स क्षेत्र से जुड़े व्यापारियों एवं उद्यमियों, दुकानदारों और व्यापार मंडल के सदस्यों सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में सैलून संचालक की 8 दिन बाद मौत:अवैध संबंधों के विवाद में मारी गई थी गोली, 4 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    मऊ में 22 दिन बाद बच्चे की हत्या का केस:सीएम ऑफिस के हस्तक्षेप के बाद पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई, मां के साथ तिलक में आया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment