Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में सैलून संचालक की 8 दिन बाद मौत:अवैध संबंधों के विवाद में मारी गई थी गोली, 4 आरोपी गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में सैलून संचालक समीर पर दिनदहाड़े फायरिंग के मामले में एक नया मोड़ आया है। गंभीर रूप से घायल समीर की सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। यह घटना 16 मार्च को ईखखेड़ा गांव में हुई थी, जहां समीर को ताबड़तोड़ फायरिंग में दो गोलियां लगी थीं। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस इस मामले में पहले ही खुलासा कर चुकी है। चार आरोपियों—मनवीर, यशपाल (निवासी ग्राम मेवली), राकेश (निवासी ग्राम खंडुआ) और आशीष (निवासी ग्राम स्वरूपपुर, थाना उघैती)—को गिरफ्तार कर दो दिन पहले ही जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार, वारदात के पीछे अवैध संबंधों को लेकर विवाद था। समीर की दुकान मनवीर के ससुराल वाले गांव में थी और शादी से पहले मनवीर की पत्नी से उसके संबंध थे। इसी विवाद के चलते मनवीर ने अपने साथियों के साथ मिलकर साजिश रची और घटना को अंजाम दिया। एक चाकू और तीन मोबाइल बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, दो तमंचे, दो खोखे, दो कारतूस, एक चाकू और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। समीर की मौत के बाद अब पुलिस मामले में हत्या की धारा जोड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुरंग बनाकर ज्वैलरी शॉप से चोरी करने वाले 3 अरेस्ट:कानपुर में यक्ष एप की मदद से खुलासा, ब्लिंकिट में डिलीवरी ब्वॉय था मास्टरमांइड
    Next Article
    अंबेडकरनगर में DM-SP की उद्यमियों संग बैठक:सुरक्षा और समस्याओं पर चर्चा, त्वरित समाधान का दिया आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment