Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तराखंड में बर्फबारी, केदारनाथ में तापमान माइनस 2°C:MP में भोपाल-सिहोर में बारिश; यूपी में आंधी चली, बिहार में बाढ़ से 50 लाख प्रभावित

    7 hours ago

    1

    0

    उत्तराखंड के चमोली के हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। वहीं, केदारनाथ और रुद्रनाथ में भी ओलों के साथ हल्की बर्फबारी हुई। इससे पहाड़ी इलाकों में तापमान गिरने के साथ ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ में आज सुबह तापमान माइनस 2°C रिकॉर्ड किया गया। मध्य प्रदेश में गुरुवार को भोपाल, सीहोर और देवास में तेज बारिश हुई। प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। सितंबर के आखिरी सप्ताह से मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 21 सितंबर तक राज्य में बारिश और आंधी का दौर जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुककर बारिश जारी है। कानपुर में करीब आधे घंटे तक 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। कई पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए। इसके बाद भारी बारिश हुई। बरेली में भी धूलभरी आंधी चली। करीब 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं से कई पेड़ उखड़ गए। बिहार में मौसम विभाग ने 13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम उमस भरा रहने की संभावना है। प्रदेश में बाढ़ से अब तक करीब 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। सैटेलाइट मैप में देखें बादलाें की स्थिति… देशभर में मौसम की तस्वीरें… आज के लिए बारिश का अलर्ट… देशभर में मौसम-बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेंगलुरु में पति की हैवानियत, पत्नी पर फ्लोर क्लीनर फेंका और फिर धारदार हथियार से गर्दन पर किए ताबड़तोड़ वार
    Next Article
    'महिला सिलेंडर नहीं उठा सकती' कहकर नौकरी नहीं दी थी:सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इंडियन ऑयल अब 12 लाख का मुआवजा देगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment