Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तराखंड High Court से आरोपी महिला को झटका, Haldwani ब्लैकमेल मामले में गिरफ्तारी पर रोक हटी

    29 minutes from now

    1

    0

    उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हल्द्वानी में एक बुजुर्ग कारोबारी को मोहपाश में फंसाकर ब्लैकमेल करने और धनराशि की वसूली करने की आरोपी महिला की वह याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी जिसमें उसने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने का अनुरोध किया था। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने इसके साथ ही आरोपी महिला की गिरफ्तारी पर लगी अंतरिम रोक भी हटा ली। इससे पहले, अदालत ने आरोपी महिला को अंतरिम राहत देते हुए उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगायी थी।याचिकाकर्ता महिला ने खुद को झूठे मामले में फंसाए जाने का दावा करते हुए कहा था कि कथित अपराधों में उसकी कोई भूमिका नहीं है। उसने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी निरस्त करने और गिरफ्तारी से संरक्षण देने का अनुरोध किया था। हल्द्वानी के एक बुजुर्ग कारोबारी द्वारा इस संबंध में दर्ज करायी गई प्राथमिकी में कहा गया है कि महिला ने उसे मोहपाश में फंसाकर ब्लैकमेल किया और उससे करोड़ों रुपये की मांग की।कारोबारी का आरोप है कि महिला ने उसकी तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर मोटी रकम वसूलने का प्रयास किया और उसकी संपत्ति पर भी अवैध रूप से कब्जा कर लिया। कारोबारी ने अपनी जान और संपत्ति को खतरा बताते हुए नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से शिकायत करके आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की थी। इसके बाद आरोपी महिला ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर करके प्राथमिकी को चुनौती दी थी और गिरफ्तारी से राहत का अनुरोध किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tehri Cyber Fraud: 500 रुपये की कुर्ती मंगाने पर 13 लाख ठगे, Rajasthan से आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    उत्तर प्रदेश में 30 IPS अधिकारियों के तबादले, सात ADG समेत कई जिलों के बदले पुलिस कमिश्नर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment