Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Tehri Cyber Fraud: 500 रुपये की कुर्ती मंगाने पर 13 लाख ठगे, Rajasthan से आरोपी गिरफ्तार

    39 minutes from now

    2

    0

    उत्तराखंड के टिहरी जिले के चंबा में एक महिला ऑनलाइन 500 रुपये की कुर्ती खरीदने के चक्कर में करीब 13 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गयी। पुलिस ने इस मामले में राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, “महिला ने अक्टूबर में एक ऑनलाइन शॉपिंग ऐप पर 500 रुपये की कुर्ती का विज्ञापन देखकर उसे ऑर्डर किया था। कुछ दिन बाद उसके व्हाट्सएप पर एक संदेश आया, जिसमें बताया गया कि उसका ऑर्डर कहीं अटक गया है और उसे प्राप्त करने के लिए एक हजार रुपये अतिरिक्त जमा करने होंगे।” पुलिस ने बताया कि महिला ने बताए गए खाते में एक हजार रुपये भेज दिए, जिसके बाद साइबर ठगों ने उसे अपनी बातों में फंसाकर तीन लाख रुपये और ऐंठ लिए। पुलिस के मुताबिक, ठगों ने उसे एक कंपनी में निवेश करने और रकम दोगुनी करके लौटाने का लालच दिया।पुलिस ने बताया कि महिला का भरोसा जीतने के लिए ठगों ने उसके खाते में 10 हजार रुपये भी भेजे, जिससे पीड़िता को जालसाजों के दावों पर विश्वास हो गया और उसने 10 लाख रुपये उनके बताए खाते में जमा कर दिए। महिला ने बाद में ठगी का एहसास होने पर चंबा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच साइबर प्रकोष्ठ को सौंप दी।टिहरी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सरिता डोबाल ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने राजस्थान के जयपुर जिले के बरवा वस्सी से आरोपी गुलशन मीणा को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ही महिला से व्हाट्सएप पर बातचीत कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Abhijit Deepke ने सूखा प्रभावित किसानों के लिए 5,000 रुपये की सरकारी मदद को बताया नाकाफी
    Next Article
    उत्तराखंड High Court से आरोपी महिला को झटका, Haldwani ब्लैकमेल मामले में गिरफ्तारी पर रोक हटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment