Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उरई में तेज रफ्तार डंपर ने महिला को कुचला, मौत:चौरसी मोड़ के पास हुआ हादसा, चालक वाहन छोड़कर फरार; देर रात हुई पहचान

    4 hours ago

    1

    0

    जालौन जिले के उरई शहर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कालपी रोड स्थित चौरसी मोड़ के पास करीब 11 बजे हुई, जहां तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पार कर रही महिला को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक डंपर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद काफी देर तक महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। देर रात जब महिला घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उन्हें उरई में हुए इस हादसे की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए फोटो के आधार पर मृतका की पहचान पुष्पा देवी (62 वर्ष) पत्नी नंदकुमार तिवारी, निवासी ग्राम हरचंद्रपुर थाना कदौरा के रूप में हुई। पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के देवर अरविंद कुमार तिवारी ने बताया कि पुष्पा देवी अपने भाई छुन्ना मिश्रा के घर जा रही थीं, जो घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित है। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, घायल:मैनपुरी में दावत से लौटते समय घेरकर मारपीट, जिला अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    शादी से पहले युवक की हादसे में मौत:फर्रुखाबाद में 21 अप्रैल को थी रुकाई की रस्म, ट्रैक्टर ने मारी थी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment