Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, घायल:मैनपुरी में दावत से लौटते समय घेरकर मारपीट, जिला अस्पताल में भर्ती

    3 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। दावत से लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर कुछ दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना बीती रात करीब 9:30 बजे नगरिया चौराहे पर हुई। बलबीर बस्ती, मोहल्ला काकरिया निवासी राजू सिंह पुत्र जगदीश दावत खाकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के ही 6-7 लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। रंजिश के चलते किया हमला बताया जा रहा है कि आरोपियों और पीड़ित के बीच पहले से ही पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने राजू सिंह को घेर लिया और उन पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल हुआ युवक मारपीट में राजू सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। उनके पैर में गहरी चोट लगी है, वहीं जबड़ा भी टूट गया है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया और प्लास्टर किया गया। पुलिस कर रही जांच घटना की सूचना मिलने पर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रास्ते के विवाद पर दो पक्षों में हिंसक झड़प:संभल के रसूलपुर गांव में लाठी-डंडे चले, दो युवक गंभीर घायल
    Next Article
    उरई में तेज रफ्तार डंपर ने महिला को कुचला, मौत:चौरसी मोड़ के पास हुआ हादसा, चालक वाहन छोड़कर फरार; देर रात हुई पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment