Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPPSC के अध्यक्ष बन सकते हैं आलोक सिंह:नाम लगभग तय, ऐसा हुआ तो यूपी के सभी 4 भर्ती बोर्ड की कमान IPS के हाथों में होगी

    6 hours ago

    2

    0

    PAC के महानिदेशक और 1995 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी आलोक सिंह बन सकते हैं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष। सरकार में उच्च स्तर पर आलोक सिंह को UPPSC का अध्यक्ष नियुक्त करने पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में पूर्व डीजीपी सत्यनारायण साबत, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष डीजीपी एसबी शिरडकर है। आलोक सिंह यूपी के अलीगढ़ के निवासी है। उनके पास उत्तर प्रदेश स्पेशल पुलिस के डीजी का कार्यभार भी है। उनका जन्म जनवरी 1967 में हुआ था, रिटायरमेंट भी जनवरी 2027 में है। वह दो साल के लिए अध्यक्ष रहेंगे। आलोक सिंह की नियुक्ति के साथ ही उत्तर प्रदेश के सभी चार भर्ती आयोग और बोर्ड की कमान IPS अधिकारियों के हाथ आ जाएगी। आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत का कार्यकाल समाप्त हो गया, वे 21 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। सरकार का आयोग में लंबित भर्तियों को जल्द पूरा करने का प्रयास है। लिहाजा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द होनी है। आईपीएस का प्रयोग सफल रहा जानकार मानते हैं कि भर्ती आयोग और बोर्ड में अध्यक्ष पद पर आईपीएस अफसरों की तैनाती का प्रयोग सफल रहा है। आईपीएस अफसरों को अध्यक्ष नियुक्त करने से नीचे तक पुलिस कप्तान और जिलाधिकारी मुस्तैद रहते हैं। वहीं परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका भी कम रहती है। इससे पहले आयोग में आईएएस अधिकारी तैनात होते रहे हैं, लेकिन उनका कार्यकाल अपेक्षाकृत बेहतर नहीं रहा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में ही पूर्व अध्यक्ष प्रवीर कुमार के कार्यकाल में कामकाज की गति बिलकुल धीमी पड़ गई थी। आलोक सिंह नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर रहे नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) के पहले पुलिस कमिश्नर (जनवरी 2020 में नियुक्त), कानपुर जोन के एडीजी, मेरठ रेंज के आईजी, तथा कानपुर के एसएसपी व आईजी पद पर रहे हैं। पुलिस सेवा के दौरान उन्हें कई पदक मिले। ये पदक मिले पुलिस वीरता पदक (PMG - 2003) सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (PM - 2012) विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक (PPM - 2021) उत्कृष्ट सेवा पदक (2020) व अति उत्कृष्ट सेवा पदक (2026) डीजी डिस्क (सिल्वर - 2017, गोल्ड - 2019, प्लेटिनम - 2021)
    Click here to Read more
    Prev Article
    कालपी में महिला से छेड़खानी और मारपीट का आरोप:विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला, CCTV वीडियो सामने आया
    Next Article
    Kochi के Vallarpadam कंटेनर टर्मिनल पर 13 दिन बाद चालकों ने खत्म किया विरोध प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment