Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPESSC प्राइमरी शिक्षक भर्ती परीक्षा 3-4 दिसंबर को:करीब 7 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 48 जिलों में 200 से अधिक केंद्र बनाने की तैयारी

    17 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की सहायक अध्यापक प्राइमरी भर्ती परीक्षा के लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 3 और 4 दिसंबर को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में करीब 7 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। जबकि आयोग प्रदेश के 48 जिलों में 200 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी कर रहा है। यह परीक्षा लगभग आठ साल बाद आयोजित होने जा रही है। इससे पहले बड़ी स्तर पर सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा 2018 में हुई थी। 12,405 पदों पर प्रतिस्पर्धा आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत सहायक अध्यापक एवं सहायक अध्यापक प्राथमिक शहरी के कुल 12,405 पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 11 नवंबर तक लगभग 7 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। जिससे औसतन प्रति पद लगभग 56 अभ्यर्थी प्रतिस्पर्धा करेंगे। परीक्षा के लिए आयोग 48 जिलों में परीक्षा केंद्र स्थापित कर रहा है। प्रारंभिक तैयारी के अनुसार 200 से अधिक केंद्र बनाए जाने की संभावना है, ताकि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को दो दिनों में परीक्षा देने की व्यवस्था की जा सके। परीक्षा 3 और 4 दिसंबर को आयोग ने स्पष्ट किया है कि सहायक अध्यापक प्राइमरी भर्ती की लिखित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होगी। सोशल मीडिया पर परीक्षा रद्द होने की जो अफवाहें फैल रही थीं, उन्हें आयोग ने फर्जी और भ्रामक बताया है। दो पालियों में होगी परीक्षा जिला स्तर पर तैयारियों के अनुसार परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक निर्धारित है। अभ्यर्थियों के लिए सलाह अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाओं, एडमिट कार्ड और परीक्षा दिशा-निर्देशों पर नजर बनाए रखें। परीक्षा केंद्र, पाली और रोल नंबर संबंधी जानकारी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद स्पष्ट होगी। अभी केंद्र आवंटन और एडमिट कार्ड की तिथि की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में गो तस्कर का एनकाउंटर, पैर में गोली लगी:गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर झोंका फायर
    Next Article
    सहारनपुर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट:देवर पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, पति समेत 6 पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment