Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:हसनगंज क्षेत्र मेंदेर रात हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में उल्लाहपुर गांव निवासी कन्हैया (33) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कन्हैया किसी काम से घर से निकले थे। काम निपटाकर बाइक से लौटते समय रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कन्हैया गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने उन्हें तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई शुरू की। मृतक कन्हैया किसान थे और खेती से परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। हसनगंज पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अकबरपुर स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी मुफ्त वाई-फाई सुविधा:अम्बेडकरनगर में जून तक शुरू होगी सेवा, 100 मीटर होगी रेंज
    Next Article
    मिर्जापुर एसपी ने नगर में किया पैदल गश्त:संदिग्धों और वाहनों की सघन चेकिंग, सुरक्षा का जायजा, दिए दिशा-निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment