Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर एसपी ने नगर में किया पैदल गश्त:संदिग्धों और वाहनों की सघन चेकिंग, सुरक्षा का जायजा, दिए दिशा-निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    मिर्जापुर। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। ऐसे अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे ताकि कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे। गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की गई। इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षणाधीन), क्षेत्राधिकारी सदर और कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि अपराध और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की चेकिंग और गश्त आगे भी जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:हसनगंज क्षेत्र मेंदेर रात हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच
    Next Article
    सुल्तानपुर में दबंगों ने व्यवसायी के घर पर किया पथराव:महिलाओं से अभद्रता, पिता-पुत्र से मारपीट; पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment