Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, दो चेन स्नेचर घायल:डॉक्टर की पत्नी से लूट में शामिल थे, तमंचा-कारतूस बरामद

    2 hours ago

    2

    0

    फतेहपुर में पुलिस और चेन स्नेचरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जबकि एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। पिछले कई दिनों से जिले में महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ गई थीं। हाल ही में एक डॉक्टर की पत्नी के गले से चेन लूट ली गई थी, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की थी। सदर कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा, एसओजी टीम प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव और इंटेलिजेंस प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम मदारीपुर जाने वाली नहर पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। शनिवार तड़के मुखबिर से सूचना मिली कि चेन स्नेचिंग और डकैती की घटनाओं में शामिल चार अपराधी दो बाइकों पर सवार होकर प्रयागराज से फतेहपुर की ओर आ रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे। चारों ओर से घिरने पर अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मुठभेड़ में ईशु रावत उर्फ अनुभव (20) और अंशु कुशवाहा (21) के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए। तीसरा अपराधी सौरभ उर्फ करन पटेल (21) अपने साथियों के घायल होने पर फायरिंग बंद कर दी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए इन तीनों अपराधियों पर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में 203 संविदाकर्मियों का लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी:1.16 करोड़ की होगी वसूली, श्रम कानून का किया था उल्लंघन
    Next Article
    बदायूं में एक साल के मासूम का अपहरण:शादी समारोह से अगवा, तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पुलिस खंगाल रही CCTV

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment