Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में रेलवे ट्रैक पर मिला छात्र का शव:एक सप्ताह पहले घर से निकला था, 8 अप्रैल को दर्ज हुई थी लापता होने की सूचना

    1 hour ago

    2

    0

    देवरिया के गौरी बाजार रेलवे स्टेशन के पास एक 17 वर्षीय छात्र का शव मिला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्र की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक छात्र की पहचान रुद्रपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मछरिया टोला निवासी दीपक भारती (17) पुत्र रामानंद के रूप में हुई है। उसका शव शुक्रवार देर रात करीब एक बजे गौरी बाजार रेलवे स्टेशन के पूर्वी ढाले के पास पाया गया। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। दीपक सीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज, बेलकुंडा में हाईस्कूल का छात्र था। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था, जिसकी दो बहनें हैं। परिजनों के अनुसार, दीपक लगभग एक सप्ताह पहले घर की किसी बात से नाराज होकर घर से चला गया था। दीपक के परिजनों ने 8 अप्रैल को रुद्रपुर कोतवाली में उसके घर छोड़ने की सूचना देते हुए प्रार्थना पत्र दिया था। तब से परिवार उसकी तलाश कर रहा था। शुक्रवार देर रात उसका शव रेलवे ट्रैक के पास मिलने से परिजनों को गहरा सदमा लगा है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत का प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या एयरपोर्ट पर ATS और CISF की मॉकड्रिल:आतंकियों की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट को घेरा, बम स्क्वॉयड ने ली तलाशी, 2 डमी आतंकी पकड़े
    Next Article
    धर्मांतरण के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन:रायबरेली में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिहादी ताकतों का पुतला फूंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment