Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीपीआरओ पर जातिसूचक टिप्पणी का आरोप:संतकबीर नगर में बकाया भुगतान मांगने गए पूर्व प्रधान से अभद्र व्यवहार, डीएम से जांच की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर। जनपद के पंचायत विगरा अव्वल के पूर्व प्रधान मोहनलाल आनंद ने जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) मनोज कुमार यादव पर जातिसूचक टिप्पणी और अभद्र व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है। जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर डीपीआरओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पूर्व प्रधान मोहनलाल आनंद के अनुसार, उनके प्रधानी कार्यकाल के दौरान लगभग 5.5 लाख रुपये की धनराशि और तीन माह का मानदेय लंबे समय से लंबित है। उनका कहना है कि इस भुगतान के लिए सक्षम अधिकारियों द्वारा पूर्व में आदेश भी जारी किए जा चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक राशि प्राप्त नहीं हुई है। पीड़ित ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर वह डीपीआरओ कार्यालय पहुंचे थे। वहां उनकी समस्या के समाधान को लेकर कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि बातचीत के बाद जब वह कार्यालय से बाहर निकले, तभी डीपीआरओ ने उन्हें जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया और अभद्र व्यवहार किया। इस घटना से आहत पूर्व प्रधान ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वह उच्च अधिकारियों से भी शिकायत करेंगे। फिलहाल, प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत की जांच कर तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोतीपुर FIR में फर्जी नाम, ड्राइवर ने पेश किए सबूत:नामजद व्यक्ति ने राजस्थान में ट्रक चलाने का दावा किया, एफआईआर में 73 नामजद, 200 अज्ञात पर केस
    Next Article
    जौनपुर में स्मार्ट मीटर समस्याओं का घर-घर समाधान:बिजली विभाग ने शुरू किया 'डोर-टू-डोर फीडबैक' अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment