Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में स्मार्ट मीटर समस्याओं का घर-घर समाधान:बिजली विभाग ने शुरू किया 'डोर-टू-डोर फीडबैक' अभियान

    2 hours ago

    2

    0

    जौनपुर में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान और फीडबैक के लिए विद्युत विभाग ने 'डोर-टू-डोर स्मार्ट मीटर फीडबैक' अभियान शुरू किया है। मुख्य अभियंता के निर्देश पर यह अभियान 19 अप्रैल से चलाया जा रहा है। इसके तहत बिजली कर्मी सीधे उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर मीटर से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही समाधान करेंगे। अधीक्षण अभियंता (प्रथम) मनोज कुमार गुप्ता और अधीक्षण अभियंता (द्वितीय) अनिल पाठक ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि जनपद में अब तक 1,94,250 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रीपेड मीटर में बैलेंस खत्म होने के कारण 83,644 कनेक्शन विच्छेदित किए गए थे। इन विच्छेदित कनेक्शनों में से 54,189 उपभोक्ताओं ने रिचार्ज कराकर अपनी बिजली आपूर्ति बहाल करा ली है। विभाग शेष उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए घर-घर संपर्क कर रहा है। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कुछ नए नियमों की भी घोषणा की है। 'हैप्पी आवर्स' के तहत शाम छह बजे से सुबह आठ बजे के बीच बैलेंस खत्म होने पर भी बिजली नहीं काटी जाएगी। इसके अतिरिक्त, रविवार, दूसरे शनिवार और राजपत्रित अवकाश के दिन बिजली विच्छेदन नहीं होगा। पोस्ट-पेड से प्री-पेड में बदलने के शुरुआती 30 दिनों और इमरजेंसी क्रेडिट खत्म होने के बाद तीन दिन का अतिरिक्त समय भी उपभोक्ताओं को मिलेगा। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि उपभोक्ता ऐप के माध्यम से हर घंटे की बिजली खपत और बैलेंस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बैलेंस 20 प्रतिशत, 10 प्रतिशत या शून्य होने पर एसएमएस के जरिए अलर्ट भी भेजा जा रहा है। यदि रिचार्ज करने के दो घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होती है, तो उपभोक्ता तत्काल टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल कर सकते हैं। वे व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीपीआरओ पर जातिसूचक टिप्पणी का आरोप:संतकबीर नगर में बकाया भुगतान मांगने गए पूर्व प्रधान से अभद्र व्यवहार, डीएम से जांच की मांग
    Next Article
    गोंडा में बुजुर्ग पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला:रास्ते में घात लगाकर कर रहे थे इंतजार, जबड़ा टूटा, आरोपी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment