Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में बुजुर्ग पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला:रास्ते में घात लगाकर कर रहे थे इंतजार, जबड़ा टूटा, आरोपी फरार

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा के खोडारे थाना क्षेत्र में देर रात दबंगई की वारदात सामने आई है। अल्लीपुर नरहरपुर गांव निवासी राजेश चतुर्वेदी अपने घर लौट रहे थे, तभी उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना उस समय हुई जब राजेश मसकनवा बाजार से काम निपटाकर लौट रहे थे। दौलतपुर ग्रांट प्राइमरी पाठशाला के पास आरोपी अहमद पहले से घात लगाकर बैठा था। जैसे ही राजेश वहां पहुंचे, उनकी मोटरसाइकिल रोक दी गई और गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। लाठी-डंडों और चाकू से जानलेवा हमला आरोप है कि विरोध करने पर अहमद ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में राजेश चतुर्वेदी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके जबड़े को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। उनके शरीर पर कई चोटों के निशान हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान उनकी सोने की अंगूठी भी छीन ली। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दर्ज किया केस, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित थाना अध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि आरोपी अहमद के खिलाफ जानलेवा हमला समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं और आरोपी के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण भी कराया है और मामले की जांच जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में स्मार्ट मीटर समस्याओं का घर-घर समाधान:बिजली विभाग ने शुरू किया 'डोर-टू-डोर फीडबैक' अभियान
    Next Article
    अयोध्या एयरपोर्ट पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल:ATS ने जिंदा पकड़े ‘आतंकी’, कई एजेंसियों ने मिलकर दिखाया दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment