Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में ट्रक से भिड़ी कार, 4 दोस्तों की मौत:प्रयागराज से घूमने निकले थे, गाड़ी में गाना गाते हुए आखिरी VIDEO सामने आया

    18 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में गंगा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को हादसा हो गया। गंगा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे कार सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। मरने वाले सभी कारोबारी थे और शिमला घूमने जा रहे थे। उनका आखिरी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वे कार में बैठे थे। सभी हंसते-गाते हुए जा रहे थे। घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे थाना आसीवन क्षेत्र में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय कार की स्पीड करीब 100 किमी प्रति घंटे की रही होगी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। कार में बैठे लोग सीटों से चिपक गए थे। दरवाजे काटकर लोगों को कार से बाहर निकाला गया। हादसे से जुड़ी तस्वीरें… प्रयागराज के रहने वाले कार सवार हादसे में मरने वाले चारों युवकों की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है। इनमें फूलपुर के जाफरपुर निवासी उदय सिंह (26), अनुपम गुप्ता (32) और बाबूगंज कस्बा निवासी विजय (25) और प्रतापगढ़ के मांधाता के रहने वाले अमन (28) शामिल हैं। अमन की रिश्तेदारी बाबूगंज फूलपुर में हैं। वह रिश्तेदारी में रह रहा था। यहीं से दोस्तों के साथ शिमला के लिए निकला था। अनुपम की मोबाइल शॉप है, जबकि विजय टेंट हाउस का कारोबार कर रहे थे। उदय की जूते-चप्पलों की शॉप है। अमन की भी प्रतापगढ़ में कई दुकानें हैं। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को सड़क से किनारे हटवाया। उन्नाव पुलिस ने प्रयागराज पुलिस से संपर्क कर परिवारों को जानकारी दी। चारों परिवारों में कोहराम मच गया है। बाबूगंज बाजार की दुकानें बंद कर दी गईं। गाड़ियों से परिवार के लोग उन्नाव के लिए रवाना हो गए हैं। खराबी आने पर एक्सप्रेस-वे किनारे खड़ा था ट्रक पुलिस के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 3:20 बजे हुआ था। ट्रक में खराबी आने के कारण ड्राइवर ने उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार टाटा पंच कार ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। चारों दोस्तों के आखिरी पलों की तस्वीरें देखिए… कंट्रोल खोने से हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी। तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर कार पर कंट्रोल खो बैठा और सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष प्रदीप सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पूरे मामले की जांच पड़ताल की। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दे दी गई है। हादसे की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। कार के अंदर से बीयर की बोतल भी बरामद हुई हैं। आशंका जताई जा रही है कि शायद नशे में होने के चलते हादसा हुआ है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। ****************** यह खबर भी पढ़ें- वाराणसी में जिला जज की कुर्सी पर बैठी महिला, हंगामा:बोली- आज मैं सुनवाई करूंगी, गवाह और सबूत पेश करिए; पुलिस ने खींचकर उतारा वाराणसी में शुक्रवार सुबह 9 बजे जिला जज की कुर्सी पर एक महिला बैठ गई। कुर्सी पर बैठते ही हैमर पटकते हुए चिल्लाई- ऑर्डर-ऑर्डर। वकीलों से कहा- आज मैं जिला जज हूं। गवाह और सबूत पेश करिए। आज सारे मामले की सुनवाई मैं करूंगी। जो भी काम हो हमको बताया जाए। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    थाने में बेटी की हत्या, लव-मैरिज से नाराज था पिता:बांदा में समझाया था- दूसरी जाति का लड़का है, बदनामी होगी; खून देख मां बेहोश
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ट्रम्प बोले- भारतीय जहाजों को ईरान से बचाया; एक ग्राहक को 200 लीटर डीजल मिलेगा; यूपी में पिता ने थाने में बेटी को मार डाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment