Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में सड़क हादसा, तीन महिलाओं की मौत:सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, 7 लोग अंदर फंसे

    6 hours ago

    2

    0

    उन्नाव में बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कीरतपुर सुमेरपुर के पास ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोलेरो में सवार लोग एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उनकी गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही बिहार थाना प्रभारी राहुल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बोलेरो में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उन्हें तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। घायलों में महिला-पुरुष समेत करीब 5 से 7 लोग शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मृतकों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है और घायलों के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने व्यवस्थित कराया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने टीमें गठित कर दी हैं।पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM योगी के अयोध्या दौरे पर ट्रैफिक डायवर्जन:आज दोपहर 3 बजे से कई रास्ते बंद, टेढ़ी बाजार से प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित
    Next Article
    लालगंज में रस्सी से फंदा लगाकर युवती ने किया सुसाइड:अगले महीने शादी होनी थी, पुलिस ने जांच शुरु की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment