Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में किसानों ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली मांगी:किसान आंदोलन के संयोजक अजय अनमोल ने की मांग, अन्य राज्यों का दिया हवाला

    2 hours ago

    2

    0

    उन्नाव के ट्रांस गंगा सिटी क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में किसानों की एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान किसान आंदोलन के प्रदेश संयोजक अजय अनमोल ने उत्तर प्रदेश में 300 यूनिट मुफ्त बिजली लागू करने की जोरदार मांग उठाई। अजय अनमोल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली, बिहार और राजस्थान जैसे पड़ोसी राज्यों में मुफ्त बिजली की योजना पहले से लागू है, जहां लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब इन राज्यों में यह सुविधा उपलब्ध है, तो उत्तर प्रदेश के लोगों को इससे वंचित क्यों रखा जा रहा है। अनमोल ने इसे प्रदेशवासियों के साथ भेदभाव बताते हुए सरकार से इस पर गंभीरता से विचार करने की मांग की। उन्होंने जोर दिया कि अन्य राज्यों की तरह प्रदेश के लोगों को भी यह सुविधा मिलनी चाहिए, क्योंकि यह उनका अधिकार है। उन्होंने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश देश को दो प्रधानमंत्री दे चुका है और यहां भगवान राम व कृष्ण की जन्मभूमि, काशी विश्वनाथ तथा गंगा-यमुना जैसी पवित्र नदियां व संगम स्थल हैं। ऐसे में यहां के लोगों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखना उचित नहीं है। प्रदेश संयोजक ने तर्क दिया कि यदि सरकार 300 यूनिट मुफ्त बिजली लागू करती है, तो इससे आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही स्मार्ट मीटर को लेकर चल रहा विरोध भी स्वतः समाप्त हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस फैसले से सरकार को राजनीतिक रूप से भी लाभ मिल सकता है। उन्होंने जनता और जनप्रतिनिधियों से इस मुद्दे पर एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की। बैठक के दौरान ट्रांस गंगा सिटी में किसानों को निशुल्क प्लॉट दिए जाने की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई। अजय अनमोल ने बताया कि इस संबंध में लगातार प्रयास और पैरवी की जा रही है। साथ ही क्षेत्र के गांवों में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चल रही कार्रवाई की जानकारी भी दी गई। इस बैठक में प्रदीप निषाद, लल्लन शर्मा, राजीव वर्मा, कल्याण सिंह राजपूत, दीप चंद्र राजपूत, संजय निषाद, राज नारायण राजपूत, मुन्नी लाल राजपूत, रामविलास रावत, अमरेश रावत, कलिका प्रसाद, छेदी लाल, संदीप निषाद समेत बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कटरा नगर पंचायत उपचुनाव: पुलिस ने किया फ्लैग मार्च:शाहजहांपुर में चप्पे-चप्पे पर नजर, आज डाले जाएंगे वोट
    Next Article
    प्रयागराज में दिखी भविष्य की युद्ध तकनीक:नॉर्थ टेक सिंपोजियम में एडवांस ड्रोन-एंटी ड्रोन सिस्टम, मल्टी मिशन व्हीकल और स्मार्ट वेपंस का प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment