Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM योगी 2 दिवसीय दौरे पर आज काशी आएंगे:वाराणसी में कानून व्यवस्था, विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे, अफसर तैयारियों में जुटे

    1 hour ago

    1

    0

    सूबे के CM योगी आदित्यनाथ 2 दिवसीय दौरे पर आज मंगलवार को काशी आ रहे हैं। यहां शाम करीब 06 बजे गोरखपुर से हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति और मूलभूत सुविधाओं के सुधार पर चर्चा करेंगे। इसके बाद वह परियोजनाओं का निरीक्षण कर सकते हैं। उम्मीद है संपूर्णानंद संस्कृत विवि मैदान परिसर में निर्माणाधीन बिजली उपकेंद्र का निरीक्षण करने पहुंच सकते हैं। सीएम के आने का प्रोटोकॉल देर शाम तक नहीं पहुंचा था लेकिन अफसर तैयारियों में जुट गए हैं। शहर में 2 दिनों के लिए रूट डायवर्जन 5 मई के लिए रूट डायवर्जन ● संपूर्णानंद विश्वविद्यालय मार्ग : CM के आगमन से 3 घंटे पूर्व वाहन लहुराबीर, मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें लकड़ी मंडी डायवर्ट किया जाएगा। ● विश्वेश्वरगंज तिराहा : आगमन से एक घंटे पूर्व चार पहिया वाहनों को मैदागिन नहीं भेजा जाएगा। उन्हें गोलगड्डा तिराहा भेज दिया जाएगा। ● मरीमाई तिराहा: किसी वाहन को तेलियाबाग तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। साजन तिराहा और इंग्लिशिया लाइन तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। ● मलदहिया चौराहा : वाहन जयसिंह चौराहे और लहुराबीर चौराहा की तरफ नहीं जाने पाएंगे। 6 मई के लिए ● जेपी मेहता कॉलेज से किसी वाहन को भोजूबीर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वे सेन्ट्रल जेल तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। ● गिलट बाजार से वीवीआईपी आगमन-प्रस्थान के समय वाहन को भोजूबीर सब्जी मंडी तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ पहुंचे विराट कोहली, इकाना में टीम सहित करेंगे प्रैक्टिस:LSG की टीम आज आएगी, 7 मई को दोनों टीमें होंगी आमने-सामने
    Next Article
    बिजनौर से लापता 12 वर्षीय बालक बरामद:पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment