Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कटरा नगर पंचायत उपचुनाव: पुलिस ने किया फ्लैग मार्च:शाहजहांपुर में चप्पे-चप्पे पर नजर, आज डाले जाएंगे वोट

    2 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में कटरा नगर पंचायत उपचुनाव के लिए आज यानी मंगलवार मतदान होगा। शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है। सीओ तिलहर ज्योति यादव ने भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया और स्थानीय लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। कटरा क्षेत्र के 12 मतदान केंद्रों पर कुल 33 बूथ बनाए गए हैं। यह उपचुनाव वर्ष 2025 में आपराधिक इतिहास छिपाने के आरोप में कोर्ट द्वारा कटरा नगर पंचायत की चेयरमैनशिप रद्द किए जाने के बाद हो रहा है। इसके बाद 5 मई को उपचुनाव की तारीख तय की गई थी। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सोनम गुप्ता को, कांग्रेस ने वाहिद सिद्दीकी को और समाजवादी पार्टी ने भरत पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया है। सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जोरदार प्रचार किया। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना और सांसद अरुण सागर ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में घर-घर जाकर वोट मांगे, वहीं सपा और कांग्रेस के नेताओं ने भी अपने उम्मीदवारों के लिए खूब पसीना बहाया। सीओ तिलहर ज्योति यादव के नेतृत्व में पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, मुख्य चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त करते हुए फ्लैग मार्च निकाला। इस फ्लैग मार्च में थाना कटरा, सिंधौली, पुवायां, महिला थाना, मिर्जापुर और सेहरामऊ दक्षिणी सहित कई थानों का पर्याप्त पुलिस बल शामिल था। वहीं, कांग्रेस ने भी चुनाव के लिए अपनी रणनीति तैयार की है। पार्टी कार्यकर्ता सुबह 9 बजे से पार्टी कार्यालय पर इकट्ठा होंगे। चुनाव पर निगरानी रखने के लिए सीतापुर सांसद राकेश राठौर और पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा भी कटरा पहुंचेंगे। सीओ तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है और लगातार फ्लैग मार्च किया गया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    न्यू नोएडा में प्राधिकरण रोकेगा अवैध निर्माण:80 गांवों की ली जाएगी सेटलाइट इमेज, खरीद फरोख्त के लिए जारी होगी कट-ऑफ
    Next Article
    उन्नाव में किसानों ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली मांगी:किसान आंदोलन के संयोजक अजय अनमोल ने की मांग, अन्य राज्यों का दिया हवाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment