Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में हाईटेंशन में शार्ट सर्किट से आग लगी:8 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के पुरवा तहसील क्षेत्र के पश्चिम गांव में सोमवार दोपहर 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन में स्पार्किंग से गेहूं के खेतों में आग लग गई। इस घटना में लगभग 7 से 8 बीघा तैयार गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को आर्थिक क्षति हुई है। जानकारी के अनुसार, गांव के ऊपर से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे तेज स्पार्किंग शुरू हो गई। लाइन से निकली चिंगारियां नीचे खड़ी सूखी और पक चुकी गेहूं की फसल पर गिरीं। उस समय तेज हवा चलने के कारण आग तेजी से फैल गई और आसपास के खेत भी इसकी चपेट में आ गए। आग की लपटें देखकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। किसानों और ग्रामीणों ने पानी, मिट्टी और टहनियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल विभाग को भी सूचना दी गई, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि, तब तक गेहूं की खड़ी फसल पूरी तरह जल चुकी थी। इस आगजनी में पश्चिम गांव निवासी बिंदाना पत्नी झूरी लाल, नंद किशोर, भोंडाई व सज्जन पुत्रगण प्रभु तथा रघुराज पुत्र रामभरोसे की फसलें नष्ट हो गईं। किसानों ने बताया कि फसल कटाई के लिए पूरी तरह तैयार थी और कुछ ही दिनों में कटाई शुरू होने वाली थी। घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ लेखपाल फाजिल अंसारी और लेखपाल आशीष गुप्ता ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया और जले हुए खेतों का विवरण दर्ज किया। नायब तहसीलदार ने पीड़ित किसानों को आश्वासन दिया कि क्षति रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी और नियमानुसार जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क पर नहीं खड़े होंगे वाहन, 81 स्कूलों का समय-बदला:कानपुर में एक से 15 अप्रैल तक अभियान चलाकर स्कूली वाहन जांचे जाएंगे
    Next Article
    जौनपुर डीएम ने राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना की समीक्षा की:अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment