Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में टेनरीकर्मी की आत्महत्या, दो दिन बाद ऑडियो वायरल:प्रेमिका पर ब्लैकमेलिंग और ज्वैलरी मांगने का आरोप, पत्नी ने शिकायत की

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां इलाके में शनिवार शाम 40 वर्षीय टेनरीकर्मी अरविंद सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पत्नी ने अपनी तहरीर में प्रेमिका पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पत्नी की शिकायत के अनुसार, दादानगर की रहने वाली प्रेमिका लंबे समय से उनके पति को ब्लैकमेल कर रही थी। वह अवैध रूप से पैसों की मांग करती थी, जिसे अरविंद अपनी मजदूरी के कारण पूरा नहीं कर पाते थे। मांग पूरी न होने पर प्रेमिका उन्हें जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। आरोप है कि 28 मार्च को आरोपी महिला ने आभूषणों की मांग की थी, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पत्नी के बच्चों को कोचिंग से लेकर घर लौटने पर उन्होंने पति को मृत पाया। पत्नी ने पुलिस से न्याय की मांग की है। अरविंद की मौत के दो दिन बाद उनकी प्रेमिका के साथ बातचीत के कई ऑडियो क्लिप वायरल हुए हैं। एक ऑडियो में प्रेमिका के व्हाट्सएप स्टेटस को लेकर दोनों के बीच बहस सुनाई देती है। अरविंद प्रेमिका से पूछता है कि क्या उसे उस पर विश्वास नहीं है और कहता है, "मरते-मरते मर जाएंगे, लेकिन तुम्हें छोड़ेंगे नहीं।" इस पर प्रेमिका पूछती है, "क्यों, कुछ हो गया है क्या?" अरविंद जवाब देता है, "अभी नहीं, 10 मिनट बाकी हैं।" वायरल ऑडियो में दोनों के बीच बीयर पीने को लेकर भी बातचीत होती है। अरविंद प्रेमिका से पूछता है कि क्या उसने बीयर पी, जिस पर वह जवाब देती है कि उसने शाम को पी ली थी। अरविंद उसे साथ में बीयर पिलाने की बात कहता है। बातचीत के दौरान अरविंद को प्रेमिका पर किसी और से बात करने का शक था, जिसके चलते उसने प्रेमिका का मोबाइल नंबर भी बदलवा दिया था। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस सभी तथ्यों और वायरल ऑडियो क्लिप्स की पड़ताल कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU में बना रहा 200-बेड का नेशनल सेंटर ऑफ एजिंग:आठ असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 135 पद पर मिली स्वीकृत,एक छत के नीचे बुजुर्गों का होगा सभी इलाज
    Next Article
    बचपन की मेहनत का मिला इनाम:लाला जसपत राय स्कूल के मेधावी छात्र सम्मानित, रोटरी क्लब ने मेडल और पुरस्कार बांटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment