Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHU में बना रहा 200-बेड का नेशनल सेंटर ऑफ एजिंग:आठ असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 135 पद पर मिली स्वीकृत,एक छत के नीचे बुजुर्गों का होगा सभी इलाज

    1 hour ago

    2

    0

    बुजुर्गों को एक छत के नीचे इलाज की सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आईएमएस बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में दो सौ बेड का नेशनल सेंटर ऑफ एजिंग (एनसीए) का निर्माण कराया जा रहा है। 8 असिस्टेंट प्रोफेसर की होगी नियुक्ति उम्मीद है कि अगले महीने तक पूरा हो जाएगा। इसके लिए आठ असिस्टेंट प्रोफेसर सहित 135 स्थायी पद स्वीकृत किए गए हैं। इसे संचालित करने के लिए उपकरणों और फर्नीचरों की खरीद शुरू हो गई है।आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने सोमवार को निर्माणाधीन एनसीए का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल्द निर्माण कार्य पूरा किया जाए। उनका सुझाव था कि सुपर स्पेशियलिटी और एनसीए भवन को फुट ओवरब्रिज के जरिये जोड़ा जाए। अब जानिए कितने पद होगे एनसीए के नोडल अधिकारी प्रो. अनूप सिंह ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय ने शैक्षणिक-गैर शैक्षणिक विभागों में 35 स्थायी पद स्वीकृत किए गए हैं। इनमें आठ असिस्टेंट प्रोफेसर, 10 सीनियर रेजिडेंट, 12 जूनियर रेजिडेंट, दो मेडिकल ऑफिसर, 87 नर्सिंग ऑफिसर, डायटिशियन, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट और फिजियोथेरेपिस्ट पद स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्थायी पदों की स्वीकृति स्वास्थ्य सेवा सुदृढ़ करने और जेरियाट्रिक मेडिसिन क्षेत्र को आगे बढ़ाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली SP आदित्य लांग्हे का तबादला:आकाश पटेल को चंदौली की कमान, वाराणसी में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर थे तैनात
    Next Article
    कानपुर में टेनरीकर्मी की आत्महत्या, दो दिन बाद ऑडियो वायरल:प्रेमिका पर ब्लैकमेलिंग और ज्वैलरी मांगने का आरोप, पत्नी ने शिकायत की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment