Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क पर नहीं खड़े होंगे वाहन, 81 स्कूलों का समय-बदला:कानपुर में एक से 15 अप्रैल तक अभियान चलाकर स्कूली वाहन जांचे जाएंगे

    3 hours ago

    1

    0

    डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। डीएम ने कहा कि विद्यालयों में संचालित बसों, अन्य वाहनों व अभिभावकों के निजी वाहनों की पार्किंग विद्यालय के सामने सड़क पर नहीं की जाएगी। साथ ही विद्यालय खुलने और छुट्टी के समय मुख्य द्वार पर कर्मचारियों की तैनाती तय की जाएगी। इससे सड़क पर यातायात बाधित न हो। इसके साथ ही 81 विद्यालयों के संचालन की समय सारिणी भी निर्धारित की गई है, जो एक अप्रैल से लागू होगी। बैठक में उठा जाम का मुद्दा बैठक में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अरुण कुमार जयंत ने बताया कि रविवार को जीटी रोड पर अवैध रूप से निर्मित 14 दुकानों को हटाया गया है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर आवागमन सुचारू बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। रामादेवी और नारामऊ क्षेत्र में स्थित शराब की मॉडल शॉप के कारण लगने वाले जाम का मुद्दा भी बैठक में उठा। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि संबंधित दुकानों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया जा चुका है। रामादेवी के निकट सड़कों पर लगने वाली सब्जी मंडी के कारण भी यातायात प्रभावित होने की बात बैठक में सामने आई। स्कूलों में जाकर चेक किए जाएंगे वाहन डीएम ने निर्देश दिया कि 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक स्कूली वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। परिवहन विभाग की टीमें विद्यालयों में जाकर वाहनों की जांच करेंगी और संबंधित विवरण पोर्टल पर अपलोड कराया जाएगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि विद्यालयों में गठित वाहन संचालन समिति की बैठक नियमित रूप से कराई जाए और उसकी कार्रवाई व तस्वीरें उपलब्ध कराई जाएं। बैठक में डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार, डीआईओएस संतोष कुमार राय, बीएसए सुरजीत कुमार, एआरटीओ कहकशां खातून, परियोजना निदेशक एनएच पंकज यादव आदि रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक पर चाकू से हमला, आंतें बाहर आईं:सिद्धार्थनगर में आपसी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम, हालत गंभीर
    Next Article
    उन्नाव में हाईटेंशन में शार्ट सर्किट से आग लगी:8 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment