Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में घर में सिलेंडर ब्लास्ट, घर की छत गिरी:दंपती और 5 साल का बच्चा गंभीर रूप से झुलसे, अस्पताल में भर्ती

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के शुक्लागंज क्षेत्र में गुरुवार शाम एक घर में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में एक दंपति और उनका पांच वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। यह घटना शुक्लागंज के ग्राम ठाकुरखेड़ा, आजाद नगर में रात करीब 8:30 बजे हुई। डायल 112 पर सिलेंडर ब्लास्ट और लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, कमल नामक व्यक्ति अपने परिवार के साथ घर में मौजूद था। परिवार खाना बना रहा था, तभी अचानक गैस सिलेंडर में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि घर में अफरा-तफरी मच गई और तीनों लोग उसकी चपेट में आ गए। घायलों की पहचान कमल, उनकी पत्नी अंजना और उनके लगभग 5 वर्षीय पुत्र कृष्ण के रूप में हुई है। सभी को तुरंत एंबुलेंस की मदद से कानपुर के उर्सुला अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने तीनों की हालत गंभीर बताई है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आसपास के लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह हादसा गैस रिसाव या किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ माना जा रहा है। पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई करने की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में कन्फेक्शनरी संचालक को बदमाशों ने गोली मारी:पेटीज के पैसे मांगने पर मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, CCTV से तलाश हुई शुरू
    Next Article
    गाजियाबाद में रिजल्ट देखकर रो पड़ी छात्रा:हाईस्कूल में 95% से अधिक की उम्मीद थी, 89.3% अंक मिले इसीलिए आंसू निकले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment