Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में रिजल्ट देखकर रो पड़ी छात्रा:हाईस्कूल में 95% से अधिक की उम्मीद थी, 89.3% अंक मिले इसीलिए आंसू निकले

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने गुरुवार शाम 4 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। इसके साथ ही छात्रों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार समाप्त हो गया। गाजियाबाद जिले में इस वर्ष कुल 53,888 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इन्हीं परिणामों में गाजियाबाद के महर्षि दयानंद विद्यापीठ की दसवीं की छात्रा आयशा ने 89.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अच्छे अंक हासिल करने के बावजूद आयशा भावुक हो गईं। दरअसल, उन्हें 95 प्रतिशत से अधिक अंक आने की उम्मीद थी, क्योंकि उन्होंने सभी विषयों की परीक्षा बेहतर ढंग से दी थी। आयशा ने बताया कि जिन विषयों में उन्हें अच्छे अंक मिलने का पूरा भरोसा था, उनमें भी अपेक्षा से कम नंबर आए हैं। इस वजह से वह थोड़ी निराश हैं। हालांकि, उन्होंने अपने परिणाम को स्वीकार करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया है। उनके पिता एक शिक्षक हैं, जिन्होंने उन्हें हमेशा पढ़ाई के लिए प्रेरित किया है। आयशा का सपना डॉक्टर बनने का है और वह अभी से इसकी तैयारी में जुटी हैं। उन्होंने बताया कि वह NEET परीक्षा की तैयारी कर रही हैं और आगे अपने प्रदर्शन को सुधारने का प्रयास करेंगी। उनका मानना है कि यह परिणाम उनके लिए एक सीख है और वह अपनी कमियों को सुधारकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगी। स्कूल प्रबंधन और परिवार ने आयशा की मेहनत पर गर्व व्यक्त किया है। शिक्षकों के अनुसार, आयशा शुरू से ही एक मेहनती और अनुशासित छात्रा रही हैं। उनकी यह उपलब्धि कड़ी मेहनत का परिणाम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में घर में सिलेंडर ब्लास्ट, घर की छत गिरी:दंपती और 5 साल का बच्चा गंभीर रूप से झुलसे, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    उमाशंकर जायसवाल बने जिले के हाईस्कूल टॉपर:93.6% अंक हासिल किए, आर्थिक तंगी के बावजूद पढ़ाई जारी रखी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment