Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में 6 की मौत, 3 महिलाओं के टुकड़े हुए:एक का सिर कटकर दूर गिरा; बच्चे का मुंडन कराने जा रहा था परिवार

    6 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में सड़क हादसे में 5 महिलाओं और एक ड्राइवर की मौत हो गई। मृतकों में देवरानी-जेठानी और उनकी 2 बेटियां के अलावा पड़ोसी महिला भी शामिल हैं। हादसे में एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया जबकि दो अन्य महिलाओं के शरीर टुकड़ों में बंट गए। चीख-पुकार सुनकर लोग पहुंचे तो सड़क किनारे करीब छह फीट नीचे लाशों का ढेर पड़ा था, खून से सने अंग बिखरे पड़े थे। 2 बच्चों सहित 5 लोगों की हालत गंभीर थी। दरअसल, तेज रफ्तार बोलेरो ओवरटेक करने के चक्कर में आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। उसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने भी बोलेरो को ठोकर मार दी। दोनों ट्रकों के बीच फंसकर बोलेरो बुरी तरह कुचल गई। इसके बाद बोलेरो और पीछे चल रहा ट्रक सड़क किनारे छह फीट नीचे जाकर पलट गए। बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे हुआ यह हादसा उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर बिहार थाना क्षेत्र में कीरतपुर गांव के पास का है। बोलेरो में 11 लोग सवार थे और चंडीदेवी मंदिर मुंडन के लिए जा रहे थे। उधर, हादसे की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई है। मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए अहेतुक सहायता का ऐलान किया है। हादसे की तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से... पठई थाना क्षेत्र के मौरावां गांव के सूरज सिंह के 3 साल के बेटे शुभ का बुधवार को मुंडन था। एक बोलेरो गाड़ी से परिवार के 10 लोग बक्सर गांव के चंडीदेवी मंदिर जाने के लिए सुबह निकले थे। बताया जा रहा कि बिहार थानाक्षेत्र के कीरतपुर गांव के पास सुमेरपुल पुल के पास ओवरटेक के चक्कर में बोलेरो आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। अचानक से हुए इस टक्कर के दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने भी बोलेरो को ठोकर मार दी। इससे अनियंत्रित होकर बोलेरो सड़क किनारे करीब 6 फीट नीचे गहराई में जा गिरी। पीछे चल रहा ट्रक ड्राइवर भी टक्कर के बाद स्टीयरिंग पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और वह भी सड़क किनारे गहराई में जा गिरा। बोलेरो को कुचलते हुए आगे जाकर पलट गया। बोलेरो बुरी तरह पिचक गई। अंदर बैठे लोग बुरी तरह से कुचल गए। तीन महिलाओं के शरीर अंदर फंसकर कई टुकड़ों में कट गए। एक महिला का सिर धड़ से अलग होकर करीब 4 फीट दूर जा गिरा। गांव के लोग और राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजवाया गया। इलाज के दौरान बोलेरो ड्राइवर रामधनी के अलावा दो और महिलाओं की मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर और खलासी फरार हो गए। देखिए मृतकों लिस्ट… 1. वितान पत्नी गुलाब सिंह, उम्र करीब 55 वर्ष, मौरावां 2. गीता पत्नी नरेंद्र बहादुर सिंह, उम्र करीब 35 वर्ष, मौरावां 3. ज्योति पुत्री राम प्रताप, उम्र करीब 27 वर्ष, मौरावां 4. रामधनी यादव पुत्र रामखेलावन, ड्राइवर, उम्र करीब 35, मौरावां 5. सुनीता सिंह पत्नी दुर्गेश बहादुर सिंह, उम्र 35 वर्ष, मौरावां 6. अर्चना बाजपेयी पत्नी रंजीत बाजपेयी, उम्र 50 वर्ष, मौरावां घायलों की लिस्ट… 1. सूरज सिंह पुत्र नरेंद्र बहादुर सिंह, उम्र करीब 28, मौरावां 2. भारती पुत्री सूरज सिंह, उम्र करीब 28 वर्ष, मौरावां 3. शुभ सिंह पुत्र सूरज सिंह, उम्र करीब 2.6 वर्ष, मौरावां 4. गौरी पुत्री दुर्गेश सिंह, उम्र करीब 07 वर्ष, मौरावां 5. बउआ पुत्र कल्लू, उम्र 8 वर्ष, मौरावां बच्ची बोली- मैं सो रही थी, लोग मेरे ऊपर गिर पड़े घायल बच्ची लखनऊ के निगोहा निवासी गौरी (13) ने बताया- मैं गाड़ी में सो रही थी। अचानक तेज झटका लगा। मेरी आंख खुल गई। जब तक कुछ समय पाती, कई लोग मेरे ऊपर ही गिर पड़े। मैं दब गई। बोलेरो ड्राइवर के भतीजे गोलू ने बताया- चाचा रामधनी किराए पर कार चलाते हैं। गांव के एक परिवार के मुंडन संस्कार की बुकिंग थी। सुबह गांव के 10 लोगों को लेकर गए थे। सीओ बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा ने बताया- मुंडन कराने जा रहे एक परिवार मंदिर जा रहा था। रास्ते में एक ट्रक से टकरा गया। बोलेरो और ट्रक खाई में पलट गए। तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। खबर अपडेट की जा रही है… ----------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मंत्रियों-विधायकों को पीछे छोड़ नए चेहरे बने पसंद:राजनाथ के बेटे, अनुराग ठाकुर के PA को उम्मीदवार के लिए चुना; 130 सीटों पर चौंकाने वाले नाम यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर हुए दैनिक भास्कर के सर्वे में 130 सीटों पर नए चेहरों ने चौंकाया है। लोग इन्हें 2027 के चुनाव में बतौर कैंडिडेट देखना चाहते हैं। इनमें रक्षामंत्री राजनाथ के छोटे बेटे नीरज सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पीए विवेक मौर्य के नाम शामिल हैं। पूरी रिपोर्ट पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जून में बनेगा मंगल-गुरु का खास संयोग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत!
    Next Article
    शादी के 2 दिन बाद कारोबारी दूल्हे ने जान दी:गोरखपुर में मौत से पहले मां से बोला- मैंने जहर खा लिया, बचा लो; दुल्हन बेसुध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment