Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उमस ने किया बेहाल, आज बारिश के आसार:मानसून ने कानपुर को किया कवर, 5 जुलाई तक छाए रहेंगे बादल

    23 hours ago

    2

    0

    कानपुर शहर में बादलों और हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन बढ़ी हुई नमी ने लोगों को पूरे दिन उमस से बेहाल रखा। गुरुवार को सुबह से घने बादल छाए रहने के कारण धूप का असर कम रहा, हालांकि दोपहर में बादलों के बीच से सूरज निकलने पर उमस और बढ़ गई। देर शाम कुछ देर बूंदाबांदी हुई, लेकिन चंद मिनटों में ही बारिश थम गई। इसके बाद हवा में नमी बढ़ने से लोगों का पसीना निकलता रहा। जबकि आज यानी शुक्रवार को सुबह से धूप खिली है। मौसम विभाग ने शाम तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवा के साथ होगी बारिश मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद बादलों की सक्रियता बढ़ेगी। देर रात या सुबह तेज हवा के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सामान्य से कम रहा तापमान सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। शहर में एक मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत पहुंचने से दिन के साथ-साथ रात में भी उमस का असर बना रहा। बारिश थमते ही उमस हो गई हावी सड़कों पर निकलने वाले लोगों को बादलों के बावजूद राहत नहीं मिली। हवा में नमी अधिक होने से पंखे और कूलर भी बेअसर नजर आए। देर शाम हुई हल्की बारिश से कुछ देर राहत की उम्मीद जगी, लेकिन बारिश रुकते ही उमस फिर हावी हो गई। मानसून ने शहर को किया कवर मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसून ने कानपुर को पूरी तरह कवर कर लिया है। पांच जुलाई तक शहर में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और अलग-अलग क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। हालांकि दिन के समय उमस वाली गर्मी से पूरी तरह राहत मिलने की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि अल नीनो के प्रभाव के कारण इस बार बारिश का वितरण सामान्य से कम रहने की आशंका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में मादक पदार्थ तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:पैर में गोली लगने से घायल, 3 महीने पहले जब्त हुई थी 80 करोड़ की संपत्ति
    Next Article
    फंदे से लटकता मिला फल विक्रेता का शव:मेरठ में विवाद के बाद पत्नी तीनों बच्चों को लेकर मायके गई हुई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment