Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में मादक पदार्थ तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:पैर में गोली लगने से घायल, 3 महीने पहले जब्त हुई थी 80 करोड़ की संपत्ति

    1 day ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में गुरुवार देर रात पुलिस और गैंगस्टर एक्ट के आरोपी कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर मोहम्मद रियाज उर्फ बाबू के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी पर विभिन्न राज्यों में मादक पदार्थ तस्करी सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं और उसकी करीब 80 करोड़ रुपये की संपत्ति पहले ही फ्रीज की जा चुकी है। पुलिस टीम पर फायरिंग गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे तिलहर थाना पुलिस और एक कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक से आ रहे आरोपी को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद रियाज उर्फ बाबू के रूप में हुई है। वह वर्तमान में कटरा थाना क्षेत्र के आतिशबाजान में रहता था, जबकि मूल रूप से बरेली जिले के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के पडेरा गांव का निवासी है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली और अन्य जनपदों में 8 मुकदमे दर्ज पुलिस के अनुसार, मोहम्मद रियाज उर्फ बाबू लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करी के कारोबार से जुड़ा हुआ था। कटरा क्षेत्र में उसने अपना मकान बनाया था और इसी दौरान शोरूम, ईंट भट्टे समेत कई संपत्तियां खड़ी कर ली थीं। विभिन्न मामलों में छोटे तस्करों की गिरफ्तारी के बाद उसका नाम सामने आया था, जिसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ शाहजहांपुर सहित दिल्ली और अन्य जनपदों में कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें अधिकांश मामले मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े हैं। शाहजहांपुर में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात रटापुल गुलेरिया मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अवैध हथियार भी बरामद किया गया है। करीब तीन महीने पहले तत्कालीन पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर आरोपी की अवैध संपत्तियों की जांच कराई गई थी। जांच के बाद उसकी लगभग 80 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी गई थी। इसमें आठ खेत, दो मकान, दो ईंट भट्टे, एक कॉम्प्लेक्स, एक कार और दो ट्रैक्टर शामिल हैं। एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे ने बताया कि चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसके आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों में भी आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ IGRS रैंकिंग में टॉप-5 में लौटा:जून में प्रदेश में 5वां स्थान, 98.7%शिकायतों का समय पर निस्तारण
    Next Article
    उमस ने किया बेहाल, आज बारिश के आसार:मानसून ने कानपुर को किया कवर, 5 जुलाई तक छाए रहेंगे बादल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment