Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ukraine Strike on Kerch Bridge: क्रीमिया को जोड़ने वाले पुल पर यूक्रेन का हमला, रेल सेवा ठप

    12 hours ago

    2

    0

    रूस और उसके कब्जे वाले क्रीमिया को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण केर्च पुल पर चार दिन के भीतर यूक्रेन के तीसरे हवाई हमले के बाद रेल यातायात ठप पड़ गया। रूस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इससे पहले हुए हमलों के कारण सड़क यातायात भी बंद कर दिया गया था।क्रीमिया के प्रमुख के तौर पर मॉस्को द्वारा नियुक्त सर्गेई अक्स्योनोव ने बताया कि रातभर हुए हमले के बाद पुल पर रेल यातायात ठप हो गया। अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को स्थानीय समयानुसार शाम करीब चार बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार दोपहर एक बजे) से रेल सेवा बहाल की जानी थी।यूक्रेनी हमले ऐसे समय में किए गए प्रतीत होते हैं, जिनका उद्देश्य चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ चीन में बैठक कर रहे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शर्मिंदा करना था। इसके साथ ही, इसका मकसद यह दिखाना भी था कि युद्ध में यूक्रेन के पास अब भी रणनीतिक बढ़त मौजूद हैं और रूस की जीत अपरिहार्य होने के दावों को कमजोर करना था। पुतिन ने जवाबी कार्रवाई करने का संकल्प लिया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि उन्होंने इस पुल को सैन्य उपकरणों या गोला-बारूद के परिवहन के लिए बंद करने का आदेश दिया है।चीन के शेनझेन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘हम इन हमलों का जवाब देंगे, और मैं चाहता हूं कि सभी को यह बात स्पष्ट हो।’’ केर्च पुल क्रीमिया तक सैन्य और नागरिक आपूर्ति पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण मार्ग है। रूस ने 2014 में अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते हुए क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था। यह पुल रूस द्वारा क्रीमिया के अवैध विलय का एक प्रमुख प्रतीक है और यूक्रेन के निशाने पर रहा है।यह हमला बृहस्पतिवार को बर्लिन में अमेरिकी प्रतिनिधियों जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ तथा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच यूरोपीय नेताओं की मौजूदगी में होने वाली बातचीत से कुछ घंटे पहले हुआ। रूस द्वारा अपने पड़ोसी देश (यूक्रेन) पर किए गए पूर्ण पैमाने के आक्रमण के बाद लगभग पांच साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों का नेतृत्व कुशनर और विटकॉफ ने किया है। उन्होंने हाल ही में नई वार्ताओं की मध्यस्थता भी की है, हालांकि इन वार्ताओं से अभी तक कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है।कुशनर ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि इस बैठक में अमेरिका की प्राथमिकता यूक्रेन और यूरोप के साथ समन्वय को और मजबूत करना, स्थायी शांति के प्रमुख मुद्दों पर साझा रुख तैयार करना तथा बहुपक्षीय वार्ता के अगले दौर का एजेंडा और प्रस्तावित प्रारूप तय करना है। बैठक में यह भी चर्चा होगी कि युद्ध के बाद की सुरक्षा व्यवस्था में यूक्रेन के यूरोपीय सहयोगियों की क्या भूमिका हो सकती है। कीव यह सुनिश्चित करना चाहता है कि रूस दोबारा उस पर हमला न करे, जबकि मॉस्को चाहता है कि नाटो सैन्य गठबंधन उसकी सीमाओं से दूर रहे।इस बीच, रूस के रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने रात में रूस के 10 क्षेत्रों के ऊपर यूक्रेन द्वारा दागे गये 53 ड्रोन को मार गिराया। यूक्रेन के अधिकारियों के अनुसार, रूस ने यूक्रेन पर पोत-रोधी मिसाइलें और 98 ड्रोन दागे, जिससे 18 जगहों पर हमले हुए। प्रधानमंत्री सेरही कोरेत्स्की ने बताया कि रूसी हमलों से 12 क्षेत्रों में नुकसान हुआ है और कम से कम 10 लोगों के घायल होने की खबर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रंप-जिनपिंग-पुतिन की 90 मिनट की मुलाकात: कामयाबी या महज़ दिखावा, क्यों 1945 के 'याल्टा' से है बिल्कुल अलग?
    Next Article
    Bangladesh में Awami League के देशव्यापी बंद पर हिंसा, सात जिलों में 3000 BGB जवान तैनात

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment