Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    TV-फ्रेंचाइजी दिलाने में 18 लाख ठगने वाले की जमानत खारिज:फेसबुक पर फैशन टीवी का विज्ञापन चलाया, फर्जी दस्तावेज थमाए

    1 hour ago

    1

    0

    वाराणसी में फैशन टीवी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लाखों रुपये हड़पने के मामले में मुंबई निवासी आरोपी कासिफ खान को अदालत से राहत नहीं मिली। अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट सर्वजीत कुमार सिंह की अदालत ने आरोपी की ओर से दाखिल प्रथम जमानत अर्जी खारिज कर दी। अदालत में जमानत अर्जी का विरोध अधिवक्ता अमित द्विवेदी व सचिन यादव ने किया। वहीं अभियोजन ने भी जमानत नहीं देने की बात कही। पहले जानिए पूरा मामला अभियोजन अधिकारी ने कोर्ट में बताया कि अजय कुमार उर्फ अजय वर्मा नायमाहा सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं और वाराणसी के महमूरगंज स्थित शाही टावर में मून शाइनर रेस्टोरेंट का संचालन करते हैं। जनवरी 2024 में उन्होंने फेसबुक पर फैशन टीवी फ्रेंचाइजी का विज्ञापन देखा था। इसके बाद मुंबई से सैफ खान नामक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और फ्रेंचाइजी दिलाने के लिए प्रियेश जैन से बात कराई। आरोप है कि प्रियेश जैन ने कासिफ खान उर्फ कासिफ सरदार उर्फ हाशिम खान को फैशन टीवी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का मैनेजिंग डायरेक्टर बताते हुए वाराणसी में फ्रेंचाइजी लेने के लिए प्रेरित किया। कंपनी का चेयरमैन बताकर कराई बात वादी को बताया गया कि फ्रेंचाइजी पूरी तरह वैध है और उनका निवेश सुरक्षित रहेगा। अमित घुले ने भी कासिफ खान और कंपनी के चेयरमैन बताए गए विदेशी नागरिक मिशेल एडम लिसौवस्की से वीडियो कॉल और वॉयस कॉल के माध्यम से बातचीत कराई। आरोप है कि सभी ने कंपनी का अधिकृत प्रतिनिधि होने का भरोसा दिलाया। वादी के अनुसार, 28 मई 2024 से 5 जुलाई 2024 के बीच अलग-अलग तारीखों में आरटीजीएस और एनईएफटी के माध्यम से नगद ट्रांसफर कराए। कुल 17 लाख 50 हजार रुपये फैशन टीवी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खाते में स्थानांतरित कराए गए। इसके बाद कंपनी की ओर से दिए गए दस्तावेजों और लेटर ऑफ कन्फर्मेशन की वैधता पर संदेह हुआ। जांच-पड़ताल में वादी को कथित तौर पर पता चला कि फ्रेंचाइजी से संबंधित दस्तावेज फर्जी और कूटरचित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज की राखी नेपाल में कुश्ती प्रतियोगिता खेलेंगी:मंत्री नन्दी ने मातृशोक के बीच दिए 21 हजार रुपए
    Next Article
    प्रवीन कुमार बोले-वैभव सूर्यवंशी को इंडिया-ए का कप्तान बनना सही:पूर्व क्रिकेटर ने धोनी से अनुशासन और संयम सीखने की कही बात, IPL बाद में पहले घरेलू क्रिकेट में दम दिखाएं युवा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment