Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धीरेंद्र शास्त्री बोले- लेंसकार्ट वालों ने तिलक पर उंगली उठाई:कल ये लोग बिरादरी और सनातन पर उंगली उठाएंगे, इसलिए हमें एक रहना है

    16 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि एक कंपनी है, उसका नाम लेंसकार्ट है। उसने अपने वर्करों से कहा है कि यहां तिलक लगाकर नहीं आ सकते, मंगलसूत्र पहनकर नहीं आ सकते, सिंदूर लगाकर नहीं आ सकते। मैं उससे कहना चाहता हूं वह अपनी कंपनी लाहौर में खोल ले। भारत में क्या कर रहा है। तेरे काका को भारत है क्या? हां, हमारे तो बाप का भारत है। जिनको तिलक से, चंदन से, वंदन से, राम से, श्याम से, हनुमान से, बागेश्वार धाम से दिक्कत है। वह पतली गली से लाहौर खिसक लें। हम लेंसकार्ट वालों से कहेंगे कि बेटा तुम गड़बड़ हो गए हो, सुधर जाओ। वरना भारत का कानून सुधार देता है। यूपी की पुलिस तो वैसे भी फेमस है। गाड़ी पलट जाती है। हिंदुओं से हम कहना चाहते हैं कि आज उन्होंने तुम्हारे तिलक पर उंगली उठाई, तुम्हारे मंगलसूत्र पर उंगली उठाई। कल वह तुम्हारी बिरादरी पर उंगली उठाएंगे, तुम्हारे बच्चों पर उंगली उठाएंगे। अगर हम एकजुट नहीं होंगे तो वह कल हमारी गीता, रामायण पर भी उंगली उठाएंगे। हमें प्रयागराज से सीखना है, जैसे यहां नदियों का संगम होता है, वैसे ही हमें भी एक होकर रहना है। हम सनातनी हैं। हिंदू हैं। एकजुट होकर रहना है। बुधवार को हनुमत कथा का दूसरा दिन है। आज पहले दिन से अधिक संख्या में भक्त पहुंचे हैं। कार्यक्रम में भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव निरहुआ पहुंचे हैं। निरहुआ ने कहा कि आज हिंदू , जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं है। कथा में परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती भी पहुंचे हैं। कुछ देर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी पहुंचेंगे। महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले फिरोज खान भी पहुंचे। उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आशीर्वाद लिया। इससे पहले मंगलवार को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को कहा था कि भारत हिंदू राष्ट्र होगा। उसके लिए प्रयास जारी है। हिंदू राष्ट्र के संकल्प को लेकर इस वर्ष हम रथ यात्रा करेंगे। इसकी घोषणा 4 जुलाई को करेंगे, पूरी रथ यात्रा की जानकारी देंगे। 3 तस्वीरें देखिए… कथा से जुड़े अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में पारा@44°C, सड़कों पर पानी डाला जा रहा:बांदा सबसे गर्म रहा, भालू को 8 किलो की फ्रूट आइसक्रीम खिलाई
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी बोले- काबा नहीं काली की पूजा होगी, पथराव में सपा नेता का सिर फटा, पुलिस ने 2 घंटे में गिने साढ़े 3 करोड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment