Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में पारा@44°C, सड़कों पर पानी डाला जा रहा:बांदा सबसे गर्म रहा, भालू को 8 किलो की फ्रूट आइसक्रीम खिलाई

    17 hours ago

    1

    0

    यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। आज यानी बुधवार को 30 जिलों में हीट वेव (लू) का अलर्ट है। सुबह से तेज धूप निकली है। आगरा और अयोध्या में इतनी भीषण गर्मी है कि प्रशासन सड़कों पर पानी की बौछारें डलवा रहा है। वहीं गोरखपुर जू में गर्मी से बचाने के लिए भालुओं को 8-8 किलोग्राम की फ्रूट आइसक्रीम खिलाई जा रही है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि आज से 4 दिन यानी 25 अप्रैल तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पारा 45°C के पार पहुंच सकता है। हालांकि, 26 अप्रैल को बारिश की संभावना बन रही है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश के 30 जिलों का पारा 40°C के पार पहुंच गया। बांदा सबसे गर्म रहा। यहां दिन में पारा 44.2°C पहुंच गया। प्रचंड गर्मी को देखते हुए मंदिरों में खास इंतजाम किए गए हैं। काशी में बाबा विश्वनाथ के लिए जलधारा लगाई गई है। भक्तों के लिए कॉरिडोर में रेड कारपेट और जर्मन हैंगर लगाए गए हैं। ब्रज क्षेत्र में बांके बिहारी मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर और नंदबाबा समेत प्रमुख मंदिरों में फूल बंगले सजाए जा रहे हैं। भगवान को ठंडक देने के लिए खरबूजा, सत्तू जैसे भोग अर्पित किए जा रहे हैं। प्रियकांत जू मंदिर में भगवान के लिए नौका विहार की व्यवस्था की गई है। अयोध्या में रामलला के लिए गर्भगृह में तीन कूलर लगाए गए हैं। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- महाराष्ट्र के आसपास बने एंटी-साइक्लोन के असर से अगले 3-4 दिनों के दौरान तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी हो सकती है। तापमान 45°C या इससे पार पहुंचेगा। पूरा प्रदेश लू की जद में रहेगा। 26 अप्रैल से पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलगी। हालांकि, पूर्वी यूपी में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम की 3 तस्वीरें… यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- बंगाल की पहचान काबा नहीं, मां काली से:TMC के गुंडों का जवाब है कमल का फूल, 4 मई के बाद उनकी उल्टी गिनती शुरू
    Next Article
    धीरेंद्र शास्त्री बोले- लेंसकार्ट वालों ने तिलक पर उंगली उठाई:कल ये लोग बिरादरी और सनातन पर उंगली उठाएंगे, इसलिए हमें एक रहना है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment