Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी बोले- काबा नहीं काली की पूजा होगी, पथराव में सपा नेता का सिर फटा, पुलिस ने 2 घंटे में गिने साढ़े 3 करोड़

    1 hour ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एयरफोर्स के एयर शो से जुड़ी है। वहीं, दूसरी खबर योगी के पश्चिम बंगाल में दिए बयान को लेकर है। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एयर शो, जगुआर-मिराज ने टेकऑफ, लैंडिंग की सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार दोपहर 2 बजे लड़ाकू विमानों का एयर शो हुआ। सबसे पहले वायु सेना के ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने रनवे पर लैंडिंग की। इसके बाद जगुआर ने उड़ान भरी। सुखोई और मिराज फाइटर जेट्स ने भी टेकऑफ और लैंडिंग की। 16 नवंबर, 2021 को PM मोदी ने सुल्तानपुर से ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का इनॉगरेशन किया था। पूरी खबर पढ़ें… 2. योगी बोले- बंगाल की पहचान काबा नहीं, मां काली से, ममता दीदी रामनाम से चिढ़ती हैं सीएम योगी ने बंगाल में कहा- भारत आजाद हुआ तब पूरा देश रोजगार के लिए बंगाल आता था। इसे पहले कांग्रेस ने लूटा, फिर कम्युनिस्टों ने नोचा, अब 15 साल से टीएमसी कंगाल कर रही है। बुआ-भतीजा मिलकर बंगाल के अस्तित्व को खत्म करना चाहते हैं। कोलकाता का मेयर कहता है यहां उर्दू चलेगी। मैं कहता हूं बंगाल की पहचान काबा से नहीं, मां काली बाड़ी से है। पूरी खबर पढ़ें… 3. अखिलेश की मां पर कमेंट कर घिरीं लखनऊ मेयर, भाजपा की महिला मोर्चा उपाध्यक्ष विरोध में उतरीं सपा प्रमुख अखिलेश की मां पर किए कमेंट को लेकर लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल सवालों के घेरे में हैं। जहां कल अखिलेश ने उन पर पलटवार किया था। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चंद ने कहा- भाषा की मर्यादा और दिवंगत आत्माओं के प्रति सम्मान रहना चाहिए। सपा नेताओं ने उनके नेम प्लेट पर चप्पल बरसाए और कालिख पोती। पूरी खबर पढ़ें… 4. यूपी में पारा 44.4 पहुंचा, सड़कों पर पानी डाला गया, भालू को 8 किलो की आइसक्रीम खिलाई यूपी में भीषण गर्मी के बीच बुधवार सुबह तेज धूप निकली। आगरा और अयोध्या में प्रशासन ने सड़कों पर पानी की बौछारें डलवाईं। वहीं गोरखपुर जू में गर्मी से बचाने के लिए भालुओं को 8-8 किलोग्राम की फ्रूट आइसक्रीम खिलाई गई। मौसम विभाग का कहना है कि 25 अप्रैल तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पारा 45°C के पार पहुंच सकता है। पूरी खबर पढ़ें… 5. सपा नेताओं-ग्रामीणों में पत्थरबाजी, पूर्व मंत्री का सिर फूटा, गाजीपुर में लड़की की हत्या हुई थी गाजीपुर में सपा नेताओं और गांववालों के बीच जमकर पत्थर चले। इस दौरान पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा का सिर फट गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दरअसल, 15 अप्रैल को 16 साल की लड़की का शव जमानिया पुल के पास नदी में मिला था। जांच में यह मामला हत्या का निकला। सपा का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने कटरिया गांव पहुंचा था। पूरी खबर पढ़ें… अब 8 अहम खबरें… 6. मनोज तिवारी बोले- सपाई मेरा मछली खाते AI फोटो वायरल कर रहे, बंगाल में अब काली की पूजा होगी वाराणसी पहुंचे सांसद मनोज तिवारी ने कहा- ममता दीदी को सुनकर लगता है कि उनका सिस्टम हिला हुआ है। बंगाल मे ऐसी सरकार आने वाली है कि अब वहां काबा नहीं, काली की पूजा होगी। सपाई मेरा मछली खाते AI फोटो वायरल कर रहे हैं। ममता सरकार ने मां, मानुष और माटी तीनों को रुला दिया है। अब जनता ने इन्हे सत्ता से बाहर करने का फैसला किया है। पूरी खबर पढ़ें… 7. नवजात बच्चे को 2 घंटे पकड़कर बैठा रहा बंदर, मुजफ्फरनगर में मां चिल्लाती रही, लेकिन छोड़ा नहीं मुजफ्फरनगर में एक बंदर घर के अंदर 3 महीने के बच्चे को 2 घंटे तक पकड़कर बैठा रहा। बंदर बच्चे को दुलार करते हुए उस पर हाथ फेरने लगा। उसके साथ खेलने लगा। थोड़ी देर बाद काम से फुर्सत पाकर परिजन कमरे में पहुंचे, तो बंदर को बच्चे के पास देख चौंक पड़े। मां चिल्लाती रही, लेकिन बंदर ने बच्चे को नहीं छोड़ा। पड़ोसी पहुंचे तो उन्हें भी काटने के लिए दौड़ा। पूरी खबर पढ़ें… 8. अजय राय बोले- पत्नी का सम्मान जरूरी, कहा- मैं इनके बिना राजनीति नहीं कर पाता वाराणसी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने PM मोदी को पति-पत्नी के रिश्तों पर घेरा।। उन्होंने कहा- पत्नी को सम्मान नहीं देकर PM मोदी ने सबसे बड़ा पाप किया है। जबकि वो शादीशुदा हैं, लेकिन जसोदा बेन को सुहागिन का सम्मान नहीं दे पा रहे हैं। मैं तो अपनी पत्नी का काफी सम्मान करता हूं। मैं जब वाराणसी में नहीं रहता तो यही पूरा काम देखती हैं। पूरी खबर पढ़ें… 9. मेरठ में भाजपा नेता की स्कॉर्पियो में मिले अवैध हथियार, भांजियों के कार्यक्रम में फायरिंग की मेरठ में भाजपा नेता रोबिन मोरल की ब्लैक स्कार्पियो से पुलिस ने अवैध हथियार बरामद किए हैं। रोबिन मोरल ने अपनी भांजियों की शादी के बाद हुई विदाई समारोह में हर्ष फायरिंग की थी। पुलिस को जांच के दौरान एक काले रंग की स्कार्पियो में अवैध हथियार मिले हैं। जांच में सामने आया कि स्कॉर्पियो भाजपा नेता रोबिन मोरल नाम के व्यक्ति की। पूरी खबर पढ़ें… 10. केशव बोले- विपक्ष ने महिलाओं की आत्महत्या की, सपा-कांग्रेस महिलाओं से माफी मांगते घूमेंगी प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन विपक्षी दलों ने एक तरह से महिलाओं की आत्महत्या कर दी। महिलाओं के खिलाफ इस कृत्य के लिए आने वाले समय में सपा कांग्रेस माफी मांगते घूमेगी। पूरी खबर पढ़ें… 11. IPL में इकाना में भिड़ेंगे लखनऊ और राजस्थान, RR ने LSG के खिलाफ 4 मैच जीते इकाना स्टेडियम में IPL 2026 का 32वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। इकाना में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। 2024 में यह मुकाबला राजस्थान ने जीता था। इंदौर से आए हसमत अली ने कहा- LSG और RR का मैच देखने आए हैं। आज वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी देखना चाहते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 12. कानपुर में IPL सट्‌टेबाजी में 5 गिरफ्तार, 3.91 करोड़ गिनने में पुलिस को 2 घंटे लगे कानपुर में मोबाइल एप के जरिए IPL मैचों में सट्‌टा लगाने वाले गिरोह का फजलगंज पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के 5 आरोपियों को अरेस्ट किया है। गिरोह के पास से 3.91 करोड़ रुपए बरामद किए गए हैं। सटोरियों ने नोट गिनने के लिए दिल्ली से 35–35 हजार की 3 मशीनें मंगवाई थी। पुलिस को मकान से मिली रकम को गिनने में 2 घंटे का समय लगा। पूरी खबर पढ़ें… 13. लखनऊ में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पुलिस टांगकर ईको गार्डन ले गई लखनऊ में एक बार फिर बुधवार को 69000 शिक्षक भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी दो अलग-अलग हिस्सों में बंट गए। एक समूह ने चारबाग रेलवे स्टेशन के पास भीख मांगकर विरोध किया। तो वहीं दूसरे समूह ने विधान भवन का घेराव किया। अभ्यर्थियों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में कमजोर पैरवी के कारण उन्हें सालों से नियुक्ति नहीं मिल पा रही। पूरी खबर पढ़ें… खबर जो हटकर है… 14. काशी के कबीर ने किया कनाडा के नागरिक का अंतिम-संस्कार, पत्नी ने VIDEO कॉल पर देखा वाराणसी में बीमार मिले कनाडा के तारस तनासोव (55) का अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया। वह 12 अप्रैल को घाट पर गंदगी में पड़े मिले थे। समाज सेवी अमन कबीर ने तारस को कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां 15 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। तारस की पत्नी इंडिया नहीं पहुंच पाई। उन्होंने वीडियो कॉल पर पति का अंतिम संस्कार देखा। पूरी खबर पढ़ें… कल क्या रहेगा खास… 15. यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं का रिजल्ट आएगा, 50 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी 23 अप्रैल को यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम 4 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा। पिछले साल 25 अप्रैल को रिजल्ट आया था। इस बार 2 दिन पहले ही रिजल्ट घोषित किया जा रहा है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    धीरेंद्र शास्त्री बोले- लेंसकार्ट वालों ने तिलक पर उंगली उठाई:कल ये लोग बिरादरी और सनातन पर उंगली उठाएंगे, इसलिए हमें एक रहना है
    Next Article
    शकुंतला विश्वविद्यालय के 50 स्टूडेंट्स का कैंपस प्लेसमेंट:मैनेजमेंट स्टूडेंट्स को 8.50 लाख तक का मिला पैकेज, TCS में भी मिली जॉब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment