Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी मूर्ति पर कैंडल जलाकर याद किया

    1 hour ago

    1

    0

    कासगंज शहर के गांधी मूर्ति चौराहे पर बुधवार शाम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की जिला इकाई ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर शोक सभा आयोजित की और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। यह आयोजन पार्टी हाईकमान के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में एक साथ किया गया था। इसके तहत सभी जनपदों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीदों को याद किया। कासगंज में यह शोक सभा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज पांडेय के नेतृत्व में आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गांधी मूर्ति चौराहे पर एकत्र हुए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्र सरकार से आतंकवाद के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाने की मांग की। वक्ताओं ने इस हमले को निंदनीय बताते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने खुफिया एजेंसियों की संभावित विफलता पर चिंता जताते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत कदम उठाने पर जोर दिया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय के साथ मुनेंदर राजपूत, गुलफाम सिंह यादव, दीपु पांडेय, प्रतिभा सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता व्यक्त की और शहीदों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरक्षपीठ गोरखपुर की भूमिका पर गाजियाबाद में कार्यक्रम:स्वामी पद्मानंद गिरी महाराज ने कहा- सनातन की मूल आत्मा समरसता में निहित
    Next Article
    विधानसभा अध्यक्ष बोले- हिन्दुस्तान हमारे बाप का है:पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम को दी श्रद्धांजलि, ऐशान्या भारत की बेटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment