Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धन सिंह कोतवाल पदयात्रा का मुजफ्फरनगर में भव्य स्वागत:हरिद्वार से मेरठ जा रही यात्रा में भारत रत्न की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    1857 की क्रांति के जननायक वीर शहीद धन सिंह कोतवाल गुर्जर के सम्मान में निकाली जा रही पदयात्रा का मुज़फ़्फ़रनगर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। हरिद्वार की हरकी पौड़ी से शुरू हुई यह यात्रा मेरठ के गांव पांचली तक जाएगी। रास्ते भर अलग-अलग जिलों में लोगों का समर्थन मिल रहा है। मुज़फ़्फ़रनगर में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने अपने समर्थकों के साथ पदयात्रियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने स्वयं भी यात्रा में शामिल होकर धन सिंह कोतवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान "वीर शहीद अमर रहें" के नारे लगाए गए, जिसमें बड़ी संख्या में किसान, मजदूर और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। यात्रा का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि 1857 की क्रांति की शुरुआत मेरठ से हुई थी, जिसमें धन सिंह कोतवाल गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका थी। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका, जिससे स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा मिली। हालांकि, उन्हें अभी तक वह सम्मान नहीं मिला जिसके वे हकदार हैं। यह पदयात्रा हरकी पौड़ी से गंगाजल लेकर निकाली गई है। 10 मई को मेरठ के गांव पांचली पहुंचकर धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा का अभिषेक किया जाएगा। पदयात्रियों ने केंद्र सरकार से उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने, दिल्ली में उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित करने और गांव पांचली को शहीद ग्राम घोषित करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीलकंठ महादेव-जामा मस्जिद मामले की 25 मई को सुनवाई:पुरातत्व विभाग की रिपोर्ट पहले ही कोर्ट में पेश की जा चुकी है
    Next Article
    एक्सीडेंट में घायल बुजुर्ग ने 47 दिन बाद दम तोड़ा:जालौन में चबूतरे पर बैठे थे, कार ने रौंदा था, देखें पूरा VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment