Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्सीडेंट में घायल बुजुर्ग ने 47 दिन बाद दम तोड़ा:जालौन में चबूतरे पर बैठे थे, कार ने रौंदा था, देखें पूरा VIDEO

    1 hour ago

    1

    0

    जालौन में 19 मार्च को चबूतरे पर बैठे एक बुजुर्ग को कार ने रौंद दिया था। उनका पैर 3 जगह से फैक्चर हो गया था। ऐसे में घायल को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। 47 दिन चले इलाज के बाद बुधवार को बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। मौत के बाद परिजनों ने आज वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला जालोन के उरई कस्बे का है। घर के पास चबूतरे पर बैठे थे मृतक का नाम अनंतलाल (80) पुत्र बाबूलाल जाटव था। वह उरई के पुराना रामनगर मोहल्ले का रहने वाले थे। मृतक के बेटे राजकुमार ने बताया- 19 मार्च की शाम को मेरे पिता अनंतलाल घर के पास एक चबूतरे पर बैठे थे। उनके सामने एक काले रंग की कार खड़ी थी। जो पड़ोसी का दामाद लेकर आया था। थोड़ी देर बाद वो नशा करके आया और ड्राइवर सीट पर बैठ गया। उसने एकदम स्पीड बढ़ दी और कार अनियंत्रित होकर सीधे चबूतरे से टकरा गई। इसमें पिता का पैर बुरी तरह कट गया और 3 जगह से फैक्चर हो गया। यह देख आरोपी ड्राइवर भाग गया। घायल पिता काे उरई के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पिता का 47 दिनों तक इलाज चला। बुधवार को उनकी मौत हो गई। 5 में से 4 बेटों की हो चुकी है मौत अनंतलाल की मौत के बाद घर में मातम छाया है। परिजन रोते बिलखते हुए झांसी पहुंच गए। अनंतलाल के 5 बेटे थे, इसमें से 4 बेटों की पहले ही मौत हो चुकी है। जबकि एक बेटा और एक बेटी की शादी हो चुकी है। 15 साल पहले अनंतलाल की पत्नी सुमित्रा की मौत हो गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धन सिंह कोतवाल पदयात्रा का मुजफ्फरनगर में भव्य स्वागत:हरिद्वार से मेरठ जा रही यात्रा में भारत रत्न की मांग
    Next Article
    भाकियू लोकशक्ति ने सौंपा ज्ञापन:विभिन्न समस्याओं पर आंदोलन की चेतावनी, आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment