Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी से लौटते वक्त खड़ी डीसीएम से टकराई बाइक:मैनपुरी में भाई-बहन की मौत, भांजा गंभीर; जांच जारी

    1 hour ago

    1

    0

    मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसे में भाई-बहन की जान चली गई, जबकि उनका 9 वर्षीय भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। ग्राम उमरीहार निवासी मोनू (22) अपनी बहन संगीता (35) और भांजे अर्पित के साथ छिबरामऊ से घर लौट रहे थे। मायाचंद्रपुर गांव के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी एक डीसीएम से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संगीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने संगीता को भी मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अर्पित को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मोनू अपने पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था, जबकि संगीता परिवार की सबसे बड़ी बहन थीं। दोनों की एक साथ मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क किनारे खड़े भारी वाहन की वजह से यह हादसा हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंफ्लूएंसर शादाब जकाती का ज्वैलरी शोरूम सील:मेरठ में पार्किंग की जगह बनाया था; ओपनिंग के बाद हुए थे अरेस्ट
    Next Article
    गोरखपुर में झमाझम बारिश शुरू:तेज ठंडी हवाओं से गर्मी से मिली राहत, दोपहर में निकली थी चिलचिलाती धूप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment