Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    7 से 21 मई तक खुद ऑनलाइन कर सकेंगे स्व-गणना:देश में पहली डिजिटल जनगणना, सीडीओ ने अफसरों के साथ की बैठक

    1 hour ago

    1

    0

    देश में पहली बार पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होने वाली जनगणना-2027 के तहत नागरिकों को 'स्व-गणना' की सुविधा प्रदान की गई है। इस प्रक्रिया में आम लोग 7 से 21 मई तक घर बैठे ऑनलाइन अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने इस अभियान के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) नरेंद्र बहादुर सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अमित कुमार राय सहित सभी संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अभियान की लगातार निगरानी करें और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर अपने मोबाइल नंबर से पंजीकरण कर सकते हैं। ओटीपी सत्यापन के बाद उन्हें 33 सवालों की प्रश्नावली भरनी होगी। फॉर्म जमा करने पर 11 अंकों की 'एसई आईडी' (SE ID) प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना अनिवार्य है। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने जानकारी दी कि 22 मई से शुरू होने वाले जमीनी सर्वेक्षण के दौरान 'स्व-गणना' करने वाले नागरिकों को विशेष सुविधा मिलेगी। प्रगणक के आने पर उन्हें केवल अपनी एसई आईडी दिखानी होगी, जिसके बाद डेटा का मिलान कर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी प्रक्रिया सुरक्षित है और इसमें किसी भी तरह की बैंक या आधार से संबंधित जानकारी नहीं मांगी जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और देश की पहली डिजिटल जनगणना को सफल बनाने में सहयोग करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    व्यापारी हैं 'आर्थिक योद्धा’:लखनऊ में रविकांत गर्ग बोले- नीतिगत विफलताओं से कमजोर हुई बंगाल की अर्थव्यवस्था
    Next Article
    रक्षामंत्री से विधायक गौरी शंकर वर्मा ने की मुलाकात:जालौन में ECHS, स्पर्श सेल और मिलिट्री स्कूल की मांग; डिफेंस कॉरिडोर का रखा प्रस्ताव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment