Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में याचिका समिति की बैठक आयोजित:14 मामलों की समीक्षा, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    गाजियाबाद के विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की याचिका समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सरकारी विभागों से संबंधित शिकायतों और याचिकाओं की प्रगति की समीक्षा करना था। बैठक में कुल 14 मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें सर्वाधिक 6 मामले गाजियाबाद नगर निगम से संबंधित थे। इसके अतिरिक्त, लोनी नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, जिला पंचायत और ग्राम्य विकास विभाग से जुड़े मामले भी समीक्षा के दायरे में रहे। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यों की वर्तमान स्थिति और प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि नंदग्राम की कुछ गलियों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्य स्वीकृति मिलने के बाद शीघ्र ही पूर्ण किए जाएंगे। विजयनगर की कई गलियों में भी काम पूरा होने की जानकारी दी गई। कैला भट्टा में नाले का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है। कुछ स्थानों पर भूमि की अनुपलब्धता के कारण निर्माण संभव नहीं हो पा रहा है। डूंडाहेड़ा में अंबेडकर भवन के विस्तार का प्रस्ताव भेजा गया है, जिसकी स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ होगा। लोक निर्माण विभाग ने सूचित किया कि सिकरोड़ से राजनगर मोरटा तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य फिलहाल संभव नहीं है, लेकिन इसे एक विशेष योजना में शामिल किया गया है। पंचायत और ग्राम्य विकास विभाग ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए कार्यों का विवरण दिया। बैठक में कुछ स्थानों पर अतिक्रमण की समस्या भी सामने आई, जिसे हटाने के लिए प्रशासन से सहयोग मांगा गया है। समिति के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से, पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और इसके लिए जन जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने समिति को आश्वस्त किया कि सभी निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा और कार्यों की प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश बोले- मेरे पास रुपए नहीं; सिपाही पति के शव से लिपटकर रोई पत्नी, दुल्हन ने प्रेमी के साथ जान दी
    Next Article
    रामपुर में रोडवेज बस ने स्कूटी सवार को रौंदा:पिता-बेटी की मौत; बड़ी बेटी गंभीर; शादी की खरीदरी करने जा रहे थे मार्केट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment