Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 14 दिवसीय योग अभ्यास पंजीकरण:आयुष मंत्रालय के योग 365 अभियान के तहत जनभागीदारी की अपील

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर देहात में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन से पहले जनपद में योग को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष पहल की गई है। शासन के निर्देशों के अनुसार, जिलाधिकारी कपिल सिंह ने बताया कि आयुष मंत्रालय के 'योग 365' अभियान के तहत "100 डेज फ्री लाइव योग सेशन्स" के सफल संचालन के लिए 14 दिवसीय योग अभ्यास कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। इच्छुक प्रतिभागी प्रदेश के विशेष लिंक (https://moa.habit.yoga?ref=Utterpradesh) या टोल फ्री नंबर 18003157008 के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि इस जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार जनपद के शैक्षणिक संस्थानों, स्थानीय निकायों और विभिन्न विभागों के माध्यम से किया जाए। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को इस योग अभियान से जोड़ना है। उन्होंने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को इस 14 दिवसीय योग अभ्यास कार्यक्रम में लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और योग को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करने का निर्देश दिया है। कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोडल अधिकारी (योग दिवस) डॉ. अमित सोनी, चिकित्साधिकारी, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रूरा से मोबाइल नंबर 9451067933 पर संपर्क किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उर्सला में एडमिट अखिलेश दुबे की हालत बिगड़ रही:डायबिटिक नेफ्रोपैथी का इन्फेक्शन फैल रहा, तीन डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही
    Next Article
    जालौन में दो बाइकों की टक्कर:तीन लोग गंभीर घायल, उरई मेडिकल कॉलेज रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment