Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में दो बाइकों की टक्कर:तीन लोग गंभीर घायल, उरई मेडिकल कॉलेज रेफर

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन के कदौरा नगर में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा हरिओम गेस्ट हाउस के पास उस समय हुआ, जब बाइक संख्या यूपी 92 Z 0307 और यूपी 92 एएफ 6775 आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में घायल होने वालों में संगम सिंह (27) पुत्र भगवती प्रसाद निवासी ग्राम लहरा, थाना कुरारा जनपद हमीरपुर, अटल बिहारी (35) पुत्र देव लाल निवासी ग्राम जमालपुर थाना कुठौंद और देवेंद्र (30) पुत्र उमाशंकर निवासी ग्राम लहरा थाना कुरारा जिला हमीरपुर शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को संभालने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कदौरा भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 14 दिवसीय योग अभ्यास पंजीकरण:आयुष मंत्रालय के योग 365 अभियान के तहत जनभागीदारी की अपील
    Next Article
    देवरिया में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत:शादी से लौटते समय तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment