Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धम्म भूमि गाजीपुर ने बुद्ध पूर्णिमा पर कारवां निकाला:गाजीपुर में हजारों लोगों ने शांति, समानता और करुणा का संदेश फैलाया

    7 hours ago

    2

    0

    गाजीपुर में धम्म भूमि गाजीपुर ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर एक भव्य धम्म कारवां और धम्म चारिका कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य शांति, समानता, करुणा और मानवता के संदेश का प्रसार करना था। इसमें हजारों उपासक, धम्मानुयायी और क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धम्म कारवां डॉ. अंबेडकर पार्क, लंका से शुरू हुआ। यह सकलेनाबाद, विशेश्वरगंज, मिश्र बाजार, महुआ बाग, अफीम फैक्ट्री और कचहरी मार्ग से होते हुए वापस प्रारंभिक स्थल पर समाप्त हुआ। पूरे मार्ग में अहिंसा, मैत्री, करुणा और समता जैसे धम्म के मूल सिद्धांतों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। 4 तस्वीरें देखिए… कार्यक्रम के सफल संचालन में मुख्य आयोजक और संयोजक के रूप में प्रमिला बौद्ध, इंद्रावती बौद्ध, रिंकी भारती, आरती बौद्ध, ममता रानी, आरती आनंद, नीलू बौद्ध, पिंकी बौद्ध, कुसुम बौद्ध और मंजू बौद्ध का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनके अतिरिक्त, कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और सहयोगियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर वक्ताओं ने बौद्ध धम्म के सिद्धांतों जैसे सदाचार, समता, करुणा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज से भेदभाव, कुरीतियों और अंधविश्वास को समाप्त करने का आह्वान किया। उपस्थित जनसमुदाय को समतामूलक, शांतिपूर्ण और जागरूक समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में पेट्रोल डालकर जलाई गई कशिश की मौत:प्रेमी के भाई ने आग लगाई थी, दिल्ली में इलाज के दौरान तोड़ा दम
    Next Article
    ललितपुर में 6 साल की बच्ची से रेप:पड़ोसी युवक ने घर ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment