Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथ मिलाने से इनकार पर सुलझ नहीं रहा विवाद:पाकिस्तान कप्तान सलमान 7 महीने बाद भी नाराज; कहा- सूर्यकुमार से उम्मीद नहीं थी

    1 hour ago

    1

    0

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने एशिया कप 2025 के दौरान हुए हैंडशेक विवाद को एक बार फिर हवा दे दी है। आगा ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से हाथ न मिलाने की घटना पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इसे रोल मॉडल्स के लिए गलत मिसाल बताया है। उन्होंने इसका जिक्र हाल ही में एक पॉडकास्ट में किया। पहलगाम हमले के विरोध में भारत ने बनाई थी दूरी यह पूरा विवाद पिछले साल के एशिया कप से शुरू हुआ था। पहलगाम आतंकी हमले, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी, के विरोध में भारतीय कप्तान सूर्या ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। भारत ने यह रुख न केवल टॉस के समय, बल्कि टूर्नामेंट के सभी तीन मैचों (फाइनल में भी) के बाद भी बरकरार रखा था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में तो हाथ मिलाया था सलमान आगा ने खुलासा किया कि टूर्नामेंट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस और ट्रॉफी फोटोशूट के दौरान दोनों कप्तानों ने हाथ मिलाया था। उन्होंने कहा, मैं टॉस के लिए बिल्कुल सामान्य होकर गया था। मुझे अंदाजा था कि हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हैं, लेकिन यह नहीं सोचा था कि बात हाथ न मिलाने तक पहुंच जाएगी। मैच रेफरी ने पहले ही कर दिया था आगाह पाकिस्तानी कप्तान ने बताया कि उन्हें टॉस से ठीक पहले ही इस बारे में जानकारी दे दी गई थी। आगा के अनुसार, मैच रेफरी ने उन्हें एक तरफ ले जाकर कहा था कि भारतीय टीम हाथ नहीं मिलाएगी। इस पर आगा ने जवाब दिया था कि वे हाथ मिलाने के लिए बेताब (डेस्परेट) नहीं हैं और अगर वे ऐसा करना चाहते हैं तो ठीक है। एशिया कप फाइनल में मोहसिन नकवी की अनदेखी विवाद केवल खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रहा। एशिया कप फाइनल के बाद भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चीफ और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने में भी इनकार कर दिया था। भारतीय खिलाड़ियों ने नकवी के भारत विरोधी बयानों के कारण उनसे दूरी बनाए रखी, जिसके चलते ट्रॉफी प्रेजेंटेशन की औपचारिकता पूरी नहीं हो सकी और नकवी ट्रॉफी लेकर चले गए। रोल मॉडल होने के नाते गलत संदेश: आगा आगा ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि जब आप देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो बच्चे आपको देखते हैं। यदि कोई खिलाड़ी ऐसा व्यवहार करता है, तो उसका असर क्लब क्रिकेट तक जाता है। उन्होंने जोर दिया कि एक रोल मॉडल होने के नाते सही उदाहरण पेश करना महत्वपूर्ण है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जुलाई में होगा वर्ल्ड कप, 2000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे:सऊदी अरब ई-स्पोर्ट्स की दुनिया में कदम जमा रहा; वजह- देश की युवा आबादी और तेल ​पर निर्भरता कम
    Next Article
    पश्चिम बंगाल में एक वोट के हेरफेर की गुंजाइश नहीं, चुनाव आयोग ने तैनात किए 242 नए ऑब्जर्वर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment