Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में ग्रामीणों ने सांसद को घेरा:प्रीपेड स्मार्ट मीटर की समस्या बताई, निस्तारण का आश्वासन मिला

    1 hour ago

    1

    0

    घाटमपुर तहसील पहुंचे सांसद को ग्रामीणों और महिलाओं ने घेर लिया, इस दौरान उन्होंने प्रीपेड स्मार्ट मीटर से हो रही परेशानी सांसद को बताई, सांसद ने लोगो की समस्या को बिजली विभाग के अधिकारी से बात कर निस्तारण कराने को कहा है। इसके बाद महिलाएं अपने अपने घर लौट गई। शनिवार दोपहर घाटमपुर तहसील पहुंचे अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले को घाटमपुर क्षेत्र के प्रीपेड स्मार्ट मीटर से परेशान लोगो और महिलाओं ने अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले का घेराव कर उन्हें अपनी समस्या बताई है। लोगों ने सांसद को बताया कि उन्हें इन मीटरों के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बिल पहले की तुलना में अधिक आ रहे हैं, और समय पर भुगतान करने के बावजूद भी खाते माइनस में चले जाते हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। कई उपभोक्ताओं के पास स्मार्ट मोबाइल फोन भी नहीं हैं, जिसके कारण उन्हें बिल की जानकारी नहीं मिल पाती और वे समय पर बिल जमा नहीं कर पाते है। सांसद ने सभी को विद्युत विभाग के अधिकारियों से बातकर समस्या का निस्तारण करने की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में तीसरी मंजिल से गार्डर लगाते समय गिरे मजदूर:घायलों का हॉस्पिटल में चल रहा इलाज, ट्रांस यमुना में निर्माण स्थल पर हड़कंप
    Next Article
    नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने बेटे को दिया जन्म:एक साल से रेप कर रहा था, आरोपी संदीप और संचालक जेल में; अस्पताल में पुलिस तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment