Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का DIOS कार्यालय पर प्रदर्शन:NPS पर भड़के शिक्षक, PRAN खाते में नहीं दिख रही कटौती की रकम

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों के लंबित समस्याओं को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया और विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। धरने के पश्चात संगठन के पदाधिकारियों ने DIOS को एक 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रमुख मांगें और समस्याएं शिक्षकों ने मुख्य रूप से NPS (नई पेंशन योजना) से जुड़ी विसंगतियों को उठाया है। शिक्षकों का आरोप है कि उनकी कटौती की गई धनराशि उनके 'प्रान' (PRAN) खाते में प्रदर्शित नहीं हो रही है। साथ ही, जो शिक्षक पुरानी पेंशन योजना के दायरे में आए हैं, उनके NPS के पैसे को GPF खातों में अब तक स्थानांतरित नहीं किया गया है। संघ की प्रमुख मांगों में शिक्षकों के चयन एवं प्रोन्नति (Promotion) के मामलों का समयबद्ध निस्तारण न होना। ​विभिन्न प्रकार के बकाये (Arrears) के भुगतान में हो रही अत्यधिक देरी। ​शिक्षकों का निलंबन या अन्य माध्यमों से उत्पीड़न रोकना ​'मानव संपदा पोर्टल' पर सेवा संबंधी अभिलेखों की त्रुटियों को सुधारना। ​सेवानिवृत्त शिक्षकों के सामूहिक बीमा और अन्य देयकों का तत्काल भुगतान शामिल है। ​प्रशासन को चेतावनी शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अनुज कुमार पाण्डेय कहा कि अक्सर विद्यालयों से पत्रावलियां DIOS कार्यालय और लेखा कार्यालय में भेज दी जाती हैं, लेकिन प्रभावी पैरवी के अभाव में वे महीनों तक धूल फांकती रहती हैं। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इन न्यायोचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन अपने आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगा। ​इस दौरान जिला अध्यक्ष अनुज कुमार पाण्डेय, जिला मंत्री जगदीश प्रसाद सहित भारी संख्या में शिक्षक और संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर पहुंचे राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन के यूपी अध्यक्ष:बोले- पंचायत चुनाव में देरी तय, कार्यकाल खत्म होने से पहले प्रशासनिक समिति बनाने की मांग
    Next Article
    झांसी में वार्ड से घसीटकर नर्सिंग स्टाफ को पीटा, VIDEO:युवक की मौत पर भड़के थे परिजन, बोले- हमें भी कमरे में बंद करके मारा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment