Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर पहुंचे राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन के यूपी अध्यक्ष:बोले- पंचायत चुनाव में देरी तय, कार्यकाल खत्म होने से पहले प्रशासनिक समिति बनाने की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में देरी तय मानी जा रही है। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने शनिवार को सहारनपुर में कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में चुनाव समय पर संभव नहीं हैं। उन्होंने कार्यकाल समाप्त होने से पहले प्रशासनिक समिति के गठन की मांग की, ताकि गांवों में व्यवस्था सुचारु रहे। पेंशनर्स भवन के पास आयोजित प्रेस वार्ता में ललित शर्मा ने बताया कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग ने 10 जून को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने के निर्देश दिए हैं। इन तिथियों को देखते हुए पंचायत चुनाव का समय पर होना लगभग असंभव है। शर्मा ने पंचायत राज अधिनियम का हवाला देते हुए कहा कि ऐसी स्थिति से निपटने के लिए धारा 12 और धारा 3(ए) में प्रावधान हैं। इनके तहत पंचायत संचालन के लिए 'एडमिनिस्ट्रेटर' या 'एडमिनिस्ट्रेटिव कमिटी' का गठन किया जा सकता है। पहले एडीओ पंचायत को प्रशासक बनाया जाता रहा है, लेकिन इस बार चुनाव की तिथि घोषित न होने के कारण यह व्यवस्था पर्याप्त नहीं मानी जा रही। उन्होंने मांग की कि वर्तमान में निर्वाचित ग्राम प्रधानों और सदस्यों को ही प्रशासनिक समिति के रूप में कार्य करने की अनुमति दी जाए। इससे गांवों के विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे और पंचायत व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहेगी। प्रेस वार्ता के दौरान मनरेगा मजदूरी भुगतान और गोसंवर्धन व गो संरक्षण योजनाओं की धीमी प्रगति पर भी चिंता व्यक्त की गई। ललित शर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर कार्य फीड न होने से विकास कार्य ठप पड़ रहे हैं, जिससे पंचायतों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शर्मा ने कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर सरकार से बातचीत हो चुकी है और जल्द समाधान की उम्मीद है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश में चुनाव कब होंगे और पंचायतों का स्वरूप क्या रहेगा, इसे लेकर अभी भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है, जिसे दूर करना अत्यंत आवश्यक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो साल बाद भी इंजीनियर पति ने नहीं बनाए संबंध:मैनपुरी में पत्नी बोली- शादी के बाद छुआ भी नहीं, युवकों को घर बुलाकर करता है गंदा काम
    Next Article
    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का DIOS कार्यालय पर प्रदर्शन:NPS पर भड़के शिक्षक, PRAN खाते में नहीं दिख रही कटौती की रकम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment