Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर बार संघ चुनाव में मुर्तजा हुसैन जीते:अध्यक्ष पद पर मिली जीत, संजय तिवारी महामंत्री निर्वाचित हुए

    1 hour ago

    1

    0

    बलरामपुर जिला बार संघ के बहुप्रतीक्षित चुनाव में मुर्तजा हुसैन ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी घनश्याम शुक्ल को बड़े अंतर से हराया। वहीं, संजय तिवारी ने महामंत्री पद पर स्पष्ट बहुमत के साथ विजय हासिल की। परिणाम घोषित होते ही कलेक्ट्रेट परिसर में समर्थकों में उत्साह देखा गया। सहायक चुनाव अधिकारी अजीत प्रताप सिंह और अलीमुल हक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए मुर्तजा हुसैन को 360 मत मिले। उनके मुकाबले घनश्याम शुक्ल को 175 मत और हरिकांत मिश्रा को 63 मत प्राप्त हुए।महामंत्री पद के चुनाव में संजय तिवारी ने सर्वाधिक 320 मत हासिल किए। उनके प्रतिद्वंद्वियों में दुर्गेंद्र पाठक को 100, देवेश मणि पांडे को 77, शशांक त्रिपाठी को 37, विमल सोनकर को 47 और सुनीता कश्यप को 20 मत मिले। अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कलेक्ट्रेट बार संघ के अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। नव निर्वाचित अध्यक्ष मुर्तजा हुसैन और महामंत्री संजय तिवारी ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे और बार संघ की गरिमा के साथ अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। इस अवसर पर आनंद उपाध्याय, अभिषेक उपाध्याय, मोहम्मद आरिफ खान, जैनुलआबदीन खान, शिवम पांडेय, राजेश मिश्रा और राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मदरसा इस्लामिया में अटेंडेंस का VIDEO:फर्जी हाजिरी लगाने का लोगों ने किया दावा, प्रशासन बोला- मशीन टेस्टिंग के दौरान का फुटेज
    Next Article
    नीट परीक्षा में AI से नकल पर नजर:5992 अभ्यर्थी 12 केंद्रों पर CCTV और AI निगरानी में देंगे परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment