Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युद्ध में भाई का वध करने से पीछे नहीं हटेंगे:बलिया में मुकेश सहनी बोले- यूपी मंत्री संजय निषाद को आरक्षण पर 6 महीने का अल्टीमेटम

    1 hour ago

    1

    0

    विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने शनिवार को बलिया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने एक निजी होटल में कार्यकर्ताओं की कार्यशाला के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि "युद्ध में अगर हमारा भाई भी दूसरे लोगों के साथ सामने है तो हम उसका वध करने से पीछे नहीं हटेंगे।" मुकेश सहनी ने डॉ. संजय निषाद को अपना बड़ा भाई बताते हुए उन्हें छह महीने का समय दिया है। सहनी ने कहा कि यदि डॉ. निषाद सरकार से आरक्षण लागू करा देते हैं, तो वीआईपी उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ेगी और उन्हें समर्थन देगी। हालांकि, सहनी ने यह भी कहा कि यदि डॉ. निषाद आरक्षण लागू नहीं करा पाते हैं, तो उनका इंडिया गठबंधन में स्वागत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह अखिलेश यादव से बात कर उनका सम्मान सुनिश्चित करेंगे। सहनी ने बताया कि उनकी राहुल गांधी से भी बात हुई है और 2029 में सरकार बनने पर आरक्षण लागू किया जाएगा। पूर्व मंत्री ने दोहराया कि अगर बात नहीं बनती है, तो "युद्ध के मैदान में अगर अपना भाई भी सामने हो तो हम वध करने से पीछे नहीं हटेंगे।" उन्होंने स्पष्ट किया कि अगले छह महीने तक पार्टी चुनाव के विषय में नहीं सोचेगी, क्योंकि यह समय डॉ. संजय निषाद को दिया गया है। सहनी ने कहा कि डॉ. संजय निषाद भी परेशान हैं और "भटक गए हैं", जिसे वे सभी रास्ते पर लाने का प्रयास कर रहे हैं। इन छह महीनों के दौरान, वीआईपी पूरे उत्तर प्रदेश सहित देश में बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से वह उत्तर प्रदेश आए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में 70 साल के NRI की मौत:घर के बेड पर मिले मृत, फरवरी 2026 में दांतों का इलाज कराने आए थे
    Next Article
    दो साल बाद भी इंजीनियर पति ने नहीं बनाए संबंध:मैनपुरी में पत्नी बोली- शादी के बाद छुआ भी नहीं, युवकों को घर बुलाकर करता है गंदा काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment